पाक गोलीबारी में हिमाचल के शशिकुमार शहीद

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
पाक गोलीबारी में हिमाचल के शशिकुमार शहीद

डिजिटल डेस्क, जम्मू। जम्मू-कश्मीर में कल पाकिस्तानी गोलाबारी में घायल हुए जूनियर कमिशन ऑफिसर (जेसीओ) ने बुधवार को दम तोड़ दिया। वीरगती को प्राप्त हुए जवान शशि कुमार हिमाचल के रहने वाले थे। उधर पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तान की ओर से जारी गोलीबारी में एक नागरिक जख्मी हो गया।

शशि कुमार शहीद
नौशेरा सेक्टर में कल पाकिस्तान के अकारण संघर्ष विराम उल्लंघन किए जाने की घटना में जेसीओ शशि कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। उनका कमांड अस्पताल, उधमपुर में इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। सूबेदार शशि कुमार हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के गालों गांव के रहने वाले थे। उनके परिवार में पत्नी और बच्चे हैं। शहीद सैनिक के शव को उनके पैतृक गांव भेजा जा रहा है।

पाकिस्तानी गोलीबारी में नागरिक घायल
पाकिस्तानी सेना ने पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर सुबह 11.45 पर छोटे हथियारों और स्वचालित हथियारों से अकारण अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने सुबह तकरीबन 8.45 पर भिम्भर गली के नौशेरा सेक्टर में बिना उकसावे के भारतीय सेना की चौकियों पर गोलाबारी की। पाकिस्तान सेना ने राजौरी और पुंछ जिले के बालाकोट, धार, लम्बीबाडी, राजधानी, मानकोट, सैंडोट, शाहपुर, रावलकोट, गुलपुर में भी गोले दागे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नियंत्रण रेखा के पास स्थित सैंडोट बस्ती में गोले दागने की घटना में एक नागरिक घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

LoC से सटे इलाकों में पाकिस्तानी गोलीबारी
पिछले 24 घंटों में पाकिस्तान ने आठ बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। इस महीने पाकिस्तान की ओर से दर्जनों बार की गयी संघर्ष विराम उल्लंघन की घटनाओं में सात सैनिकों समेत 10 लोगों की जान गयी है और 18 लोग घायल हुए हैं। नौशेरा के 3000 और मंजाकोट, राजधानी, पंजग्रैन, नैका के 5000 लोग और नौशेरा के 3000 लोग पिछले दो दिनों में पाकिस्तान की ओर से गोले दागने की घटना से प्रभावित हुए हैं।

Created On :   19 July 2017 5:17 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story