अमेरिका में अखबार के दफ्तर पर हमला, पांच लोगों की मौत

अमेरिका में अखबार के दफ्तर पर हमला, पांच लोगों की मौत
हाईलाइट
  • अमेरिका में कैपिटल गैजेट अखबार के दफ्तर में हुई फायरिंग में पांच लोगों की जान चली गई।
  • अज्ञात हमलावर के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
  • एनपोलिस से प्रकाशित होने वाले कैपिटल गैजेट के दफ्तर में अचानक एक हमलावर ने अंधाधुंध फायरिंग की।

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिका में कैपिटल गैजेट अखबार के दफ्तर में हुई फायरिंग में पांच लोगों की जान चली गई। एनपोलिस से प्रकाशित होने वाले कैपिटल गैजेट के दफ्तर में अचानक एक हमलावर ने अंधाधुंध फायरिंग की। बता दें कि अज्ञात हमलावर के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। कैपिटल गैजेट के एक रिपोर्टर फिल डेविस ने ट्वीट किया, "एक बंदूकधारी ने कांच के दरवाजे के दूसरी ओर से कई कर्मचारियों पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं। जिसमें पांच कर्मचारियों की मौत हो गई और दर्जन भर से ज्यादा घायल हो गए" 

कैपिटल गैजेट अखबार के दफ्तर के बाहर की तस्वीर

जानकारी के मुताबिक जिस वक्त दफ्तर में हमलावर ने फायरिंग की उस वक्त सभी कर्मचारी डेस्क के नीचे छुपकर बैठ गए थे। हमलावर की ओर से फायरिंग काफी देर तक जारी रही है जिसमें पांच कर्मचारियों की मौत हो गई। मेरीलैंड की राजधानी पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं।" हालांकि स्थानीय पुलिस के मुताबिक इस घटना को आतंकी हमला नहीं बताया गया है बल्कि स्थानीय हमलावर की आशंका जताई गई है। फिलहाल पुलिस ये पता करने की कोशिश कर रही है किन कारणों के चलते ये हमला किया गया है। 

Created On :   29 Jun 2018 2:58 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story