आंध्र प्रदेश में पहला महिला अखिल रेलवे स्टेशन 

first all women railway station in andhra pradesh
आंध्र प्रदेश में पहला महिला अखिल रेलवे स्टेशन 
आंध्र प्रदेश में पहला महिला अखिल रेलवे स्टेशन 

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कठोर कदम उठा रही है। उन्हें उनकी ताकत से रूबरू कराने के लिए कई तरह के कार्य क्षेत्र में उनका चयन कर रही है। उनमें से एक क्षेत्र है रेलवे। अब तक रेलवे स्टेशन पर ज्यादातर पुरुष कर्मचारी ही नजर आते थे लेकिन धीरे-धीरे महिलाएं भी इस क्षेत्र में नजर आने लगी हैं। ट्रेन चलाने से लेकर रेलवे के कई पदों पर काम करते हुए अपनी पहचान और स्थान बना रही हैं। 

 

Image result for women railway station andhra pradesh

 

 

जयपुर के गाँधी नगर रेलवे स्टेशन, मुंबई के माटुंगा स्टेशन और नागपुर के अजनी रेलवे स्टेशन की कमान महिलाओं के हाथ में सौंपने के बाद अब चंद्रगिरि रेलवे स्टेशन की जिम्मेदारी भी महिलाओ के हाथों में सौप दी गयी है। 

 

दक्षिण मध्य रेलवे स्टेशन के प्रबंधन ने तिरुपति के पास चंद्रगिरि स्टेशन को "अखिल महिला रेलवे स्टेशन" के रूप में नामित किया है। ये आंध्र प्रदेश का पहला स्टेशन बन गया है जहां का सारा कार्यभार महिलाओं के हाथों में है। इस रेलवे स्टेशन पर चार स्टेशन मास्टर, एक बुकिंग क्लर्क, एक स्वास्थ कर्मचारी और दो तकनिकी पदों पर महिलाएं हैं।

 

Image result for women railway station andhra pradesh

 

मंगलवार को पूरी तरह से पुरुष कर्माचारियों का काम महिला कर्मचारियों ने संभाल लिया। इसका मुख्य लक्ष्य है महिलाओं को उनकी ताकत का एहसास दिलाना और उन्हें सशक्त बनाना। जीएम महिलाओं के वेटिंग रूम में सेनेटरी नैपकिन की वेंडिंग मशीन (तिरुपति रेलवे स्टेशन) का भी उद्घाटन करेंगे। ये सेनेटरी नैपकिन 5 रूपए में उपलब्ध होंगे। 


 
  

Created On :   8 March 2018 9:38 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story