महाराष्ट्र के इस जिले में हुई पहली समलैंगिक शादी, तस्वीरें वायरल

first gay marriage in yavatmal district of maharashtra
महाराष्ट्र के इस जिले में हुई पहली समलैंगिक शादी, तस्वीरें वायरल
महाराष्ट्र के इस जिले में हुई पहली समलैंगिक शादी, तस्वीरें वायरल

डिजिटल डेस्क, यवतमाल। महाराष्ट्र के एक युवक ने समलैंगिक शादी कर देशवासियों को चौंका दिया है। यह मामला महाराष्ट्र के यवतमाल जिले का है। यहां के एक किताब विक्रेता के बेटे ने इंडोनेशिया में रहने वाले अपने समलैंगिक साथी से गुप्त तरीके से शादी कर ली है। इन दोनों ही युवकों के परिजनों ने भी इस शादी के लिए इजाजत दे दी थी। बता दें कि यवतमाल जिले में यह पहली समलैंगिक शादी है, जिसकी पूरे शहर में चर्चा हो रही है।

जानकारी के अनुसार यह शादी परिजनों की इजाजत से बिल्कुल ही गुप्त तरीके से आयोजित की गई थी। यह शादी 30 दिसंबर को एक पॉश होटल में की गई। इस शादी के बारे में किसी को कानों कान खबर तक नहीं होती, अगर इन शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल नहीं होतीं। लोगों को इस शादी के बारे में तब पता चला जब शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। गौरतलब है कि दोनों ही लड़के अमेरिका में एक कंपनी में साथ काम करते हैं और वहां पर वह लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे।

परिजनों ने दी मंजूरी
समलैंगिक शादी करने वाले यवतमाल के लड़के ने शादी से पहले अपने माता-पिता को समलैंगिक दोस्त के बारे में बताया था। इस जानकारी के बाद उसके परिजन अचंभित रह गए। वे इस शादी के खिलाफ थे और उन्होंने अपने बेटे को ऐसा न करने के लिए काफी समझाया, लेकिन वह अपनी बात पर टिके रहे। इसके बाद माता-पिता ने अपने बेटे को शादी के लिए इजाजत दे दी।

चीन और अमेरिका से आए मेहमान
यह शादी देश में काफी गुप्त तरीके से की गई थी, मगर इस शादी में कई विदेशी मेहमानों की निमंत्रण दिया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस विवाह कार्यक्रम में चीन और अमेरिका से करीब 70-80 लोग शामिल हुए, जिसमें 10 समलैंगिक जोड़े थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी के बाद दोनों हनीमून के लिए चले गए।

Created On :   12 Jan 2018 1:22 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story