BMW X7 अगले महीने भारत में होगी लॉन्च, पहली झलक आई सामने

First glimpse of the BMW X7 came in front,  Launch will be 2019
BMW X7 अगले महीने भारत में होगी लॉन्च, पहली झलक आई सामने
BMW X7 अगले महीने भारत में होगी लॉन्च, पहली झलक आई सामने

डिजिटिल डेस्क, नई दिल्ली। एसयूवी कारों का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है और इस दीवानगी को देखते हुए कंपनियां लगातार अपनी शानदार SUV कार पेश कर रही हैं। इनमें भारत सहित विदेशी कंपनियां भी शामिल हैं, जिन्होंने साल 2018 में भी लग्जरी एसयूवी भारत में लॉन्च की हैं। फिलहाल नए साल में यानी जनवरी में BMW X7 लॉन्च होने जा रही है। इसकी ऑफिशियल लॉन्चिंग से पहले भारत में पहली झलक देखने को मिली है। बता दें कि कंपनी की SUV सीरीज की यह सातवीं कार है।

इसकी दमदार और अग्रेसिव डिजाइन को देखते हुए माना जा रहा है कि यह कंपनी की सबसे बड़ी SUV कार है। इसकी लंबाई 5163 mm है। वहीं चौड़ाई 1999mm है। वहीं ऊंचाई 1805mm है। इस मॉडल का वीलबेस 3103mm है। BMW X5 की तुलना में X7 228mm ज्यादा लंबी है और 53mm ज्यादा ऊंची है। इसका वीलबेस भी 129mm ज्यादा है। इस कार के लिए Rolls Royce की Cullinan SUV के काफी आइडिया लिए गए हैं। बात करें कीमत की तो BMW X7 के टॉप मॉडल की कीमत 1.6 करोड़ रुपए है। 

इंजन
BMW X7 पेट्रोल और डीजल दोनों वेरियंट में उपलब्ध है। इसमें 3.0 लीटर, इन-लाइन छह सिलेंडर वाला पेट्रोल इंजन दिया जाएगा, जो कि 335 bhp पावर जेनरेट करता है। वहीं दूसरा 4.4 लीटर का ट्विन-टर्बो वी 8 पेट्रोल इंजन है, जो कि 456 bhp पावर के साथ आता है।इसके अलावा इसमें अधिक शक्तिशाली 3.0-लीटर छह-सिलेंडर डीजल इंजन दिया जाएगा। यह इंजन 400 bhp के साथ, 256 bhp के साथ उपलब्ध होगा।

एक्सटीरियर
इस कार में 21 इंच के अलॉय वील्स दिए गए हैं। वहीं इसके फ्रंट में LED हेडलैंप्स दिए गए हैं। इसके रियर में भी LED टेललाइट्स दिए गए हैं। यह काफी स्टाइलिश है और इसका दमदार लुक आकर्षित करता है। 

इंटीरियर
बात करें इंटीरियर्स की तो इस SUV में 12.3 हाई डेफिनेशन इंफोटेंटमेंट सिस्टम दिया गया है, जो जेस्चर कंट्रोल फीचर से लैस है। यह मॉडल 4 जोन ऑटोमेटिक कूलिंग, 10 स्पीकर, 3 पैनल सनरूफ, वाईफाई हॉटस्पॉट और वारयलेस चार्जर से लैस है।  इसके अलावा इसमें 12.3 इंच कलर इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। 

Created On :   31 Dec 2018 12:00 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story