मछलियों को भी चाहिए होता है सोने के लिए ब्रेक, इस तरह से करती हैं आराम

fish do take rest like human being, in this way they take nap
मछलियों को भी चाहिए होता है सोने के लिए ब्रेक, इस तरह से करती हैं आराम
मछलियों को भी चाहिए होता है सोने के लिए ब्रेक, इस तरह से करती हैं आराम

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। अगर आपने किसी भी मछली को एक्वेरियम में देखा होगा तो ज्यादा वक्त मछलियांं तैरते हुए ही देखाई देती हैं। ऐसा लगता है, जैसे वो कभी नहीं रुकती होगी, लेकिन असल में उन्हें भी समय-समय पर आराम की जरूरत होती है। जी हां, ये बात सच है। वैज्ञानिकों ने पाया है कि मछलियां भी आराम करती है। इंसानो की तरह उनकी पलके नहीं होती, इस वजह से हमे कभी पता ही नहीं चलता।

 

Image result for fish in aquarium

 

थोड़ी-थोड़ी देर में करती है आराम

अगर आपने कभी गौर से देखा होगा तो मछलीया भी कई बार बीच-बीच में आराम कर लेती है। असल में कुछ शार्क को छोड़कर मछलीयों की पलखे नहीं होती जिस वजह से उनकी आंखे हमेशा खुली दिखाई देती है। मछलीया दिन या रात में किसी भी समय सो सकती हैं। 

 

Image result for goldfish

 

इस तरह से सोती है मछली

मछलीयों की नींद  इंसानो के दोपहर की नींद की तरह होती है। अगर आपने कभी गोलडफिश को पाला है या उसे नजदीक से देखा है, तो आपने ध्यान दिया होगा की सोते वक्त ये मछली टैंक के नीचे एक ही पोजीशन में रहती है। इतना ही नहीं इस समय अगर आप टैंक में भोजन डालते हैं तो ये कई बार रिस्पोन्स नहीं करती।

 

Related image

 

तैरते हुए ही सो लेती है मछलियां

कई बार मछलीयों को देखते वक्त लोगों को लगता है कि वो जाग रही हैं, क्योंकि वो उस समय भी आगे बढ़ रही होती हैं। मगर ज्यादातर मछलियों को सोते समय भी चलने की जरूरत होती है, ताकि वो अपने शरीर में ऑक्सीजन की सही मात्रा बनाए रखें।

 

Related image

 

सोने के लिए है मशहूर ये मछलियां

कुछ मछलियां सोने के लिए ही मशहूर है। कोरल रीफ के पास रहने वाली मछली पूरे दिन एक्टिव रहती है लेकिन रात में शिकारीयों से बचने के लिए वो चट्टानों में छिप जाती है।

 

Related image

 

ये मछली सोने के लिए अपना खुद का तकीया बनाती है

मछली कभी सोने के लिए तकियें का उपयोग नहीं करती, लेकिन पेरट मछली एक प्रकार के स्लीपींग बैग का इस्तेमाल करती है। ये पेरट मछली अपने ही म्यूकस से जैली समान दिखने वाला एक स्लीपींग बैग तैयार करती है। जब आराम करने का समय होता है, तो पेरट मछली शिकारियों से बचने के लिए खुद को जेली स्लीपींग बैग से घेर लेती है और सो जाती है।

Created On :   23 April 2018 9:36 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story