कटनी-चोपान पैसेंजर की 5 बोगियां पटरी से उतरी, 22 यात्री घायल

Five bogies of Katni-Chopan Passenger train derailed in Katni
कटनी-चोपान पैसेंजर की 5 बोगियां पटरी से उतरी, 22 यात्री घायल
कटनी-चोपान पैसेंजर की 5 बोगियां पटरी से उतरी, 22 यात्री घायल

डिजिटल डेस्क, कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी में शनिवार रात रेल हादसा हुआ। इस हादसे में कटनी-चोपन पैसेंजर ट्रेन की 5 बोगियां पटरी से उतर गई। यह हादसा सल्हना-पिपरियाकला के पास हुआ है। घटना में 22 यात्रियों के घायल होने की जानकारी मिली है, इनमें से सात यात्रियों को कटनी व बरही के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं मौके पर पहुंचे रेलवे के डॉक्टरों ने मामूली रूप से घायल 15 यात्रियों का इलाज किया। हालांकि घायलों की सही संख्या के बारे में अधिकृत तौर पर रेलवे कुछ नहीं कह रहा।

 

 

यह रेल हादसा रात करीब 10 बजे हुआ है। कटनी से राहत बचाव का एक दल भी घटना स्थल पहुंच गया है। रात में हादसा होने के कारण राहत और बचाव कार्य में दिक्कतें आ रही थीं। रेलवे के मुताबिक कटनी-चोपन पैसेंजर कटनी से रवाना होकर 30 किलोमीटर दूर पहुंची थी कि रात 10 बजे जोरदार आवाज के साथ ट्रेन के पांच डिब्बे पटरी से उतर गए। बोगी के डिब्बे उतरने से यात्रियों में दहशत फैल गई और यात्री बोगी छोड़कर बाहर निकल आए।

 

 

राहत कार्य जारी

रात 10.20 बजे जबलपुर स्टेशन को सूचना मिलने के बाद एक के बाद एक पांच सायरन बजे। इसके बाद रिलीफ ट्रेन को यहां से रवाना किया गया। जबलपुर स्टेशन से मेडिकल ट्रैन, डॉक्टर्स स्टाफ और इमरजेंसी स्टाफ कटनी पहुंच गया। रेलवे के मुताबिक घायलों को आवश्यक मदद दी जा रही है। रेलवे के पीआरओ गुंजन गुप्ता के मुताबिक कोई यात्री गंभीर रूप से घायल नहीं है। रेल मंडल द्वारा तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया हैय़ रेलवे ने हादसे को लेकर हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।

हेल्पलाइन नंबर 

कटनी - 07622-297468

जबलपुर 0761-2677640, 2677638।

 

जबलपुर में छह अप्रैल की रात 12 बजे भी इसी तरह एक के बाद एक पांच सायरन बजे थे। बताया गया था कि शहपुरा भिटौनी रेलवे स्टेशन पर ट्रैक पर काम कर रहे 5-6 मजदूर ट्रेन से कट गए हैं। इसके बाद स्टेशन पर अफरातफरी का माहौल बन गया था।

Created On :   14 April 2018 6:58 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story