बस-ऑटो में भीषण टक्कर, हादसे में 5 लोगों की मौत

Five people were killed in a horrific collision in Bus-Auto
बस-ऑटो में भीषण टक्कर, हादसे में 5 लोगों की मौत
बस-ऑटो में भीषण टक्कर, हादसे में 5 लोगों की मौत

डिजिटल डेस्क, कुमरमभीम, आसिफाबाद। तेलंगाना के यादाद्री जिले में सोमवार देर रात भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई जबकि 5 गंभीर रूप से घायल हो गए। पारिवारिक विवाद सुलझाने के लिए कुछ लोग वरंगल से ऑटो में सवार होकर हैदराबाद जा रहे थे। इसी बीच यादाद्री जिले के बहुपेट स्टेज के पास विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही बस से जोरदार टक्कर हो गई।    

हादसे में ऑटो में सवार 5 लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायलों को पास ही के सरकारी अस्पताल में भेजा गया। मरने वालों के शव पोस्टमार्टम के लिए भुवुनगिरि अस्पताल भेजे गए। मरने वाले शामीरपेट  मंडल के ज्वालानगर ओर बालाजी नगर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मरने वालों में बर्मा रमेश, मेड श्री निवास, कृष्णा, पुलाया, यादम्मा,पापाया अक्षय थे। घायलों को हैदराबाद के गांधी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। घटनास्थल पर यादाद्री सी आई अंजनेयुलु ने पहुंचकर जायजा लिया और मामला दर्ज किया। पुलिस मामले की  जांच कर रही है।

ट्रक की चपेट में आई महिला

रामपुर बोरी से आष्टी की ओर स्कूटी से आ रहे दंपती को  बीएसएनएल टॉवर के पास अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना में महिला की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई जबकि स्कूटी चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। मृतक का नाम लक्ष्मी चिल्लेलवार है। 

बताया जा रहा है कि आष्टी निवासी चक्रपाणी चिल्लेलवार स्कूटी से पत्नी के साथ बोरी से आष्टी की ओर आ रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए तेज गति अज्ञात ट्रक ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें स्कूटी चालक चक्रपाणी गंभीर घायल हो गए। वहीं ट्रक की चपेट में आने से महिला की मृत्यु हो गई। चक्रपाणी को आष्टी के ग्रामीण अस्पताल में उपचार होने के बाद छुट्टी दे दी गई। घटना की जानकारी मिलते घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पातल भेज दिया। अज्ञात ट्रक व चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। 
 

Created On :   31 Oct 2017 8:05 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story