गोदावरी ने धारण किया रौद्र रूप, मूसलाधार बारिश से उफान पर नदी-नाले, फसल भी चौपट

flood in rivers and drains due to torrential rain
गोदावरी ने धारण किया रौद्र रूप, मूसलाधार बारिश से उफान पर नदी-नाले, फसल भी चौपट
गोदावरी ने धारण किया रौद्र रूप, मूसलाधार बारिश से उफान पर नदी-नाले, फसल भी चौपट

डिजिटल डेस्क, नासिक। पिछले चार दिनों से पूरे इलाके में झमाझम बारिश का दौर जारी है। इस दौरान नदी नाले उफान पर आ गए। सकड़ों पर पानी जमा हो गया। जिससे लोगों को दिक्कतों का कामना करना पड़ रहा है। वाहनों के पहिए पानी में डूबे नजर आए। लगातार हो रही बारिश के कारण गोदावरी नदी ने रौद्र रूप धारण कर लिया। तट पर बने मंदिर जलमग्न हो गए हैं। पानी का धारा प्रवाह साफ देखा जा सकता है।

गोदावरी के जलस्तर में आठवीं बार वृद्धि 

बताया जा रहा है कि गोदावरी नदी के जलस्तर में आठवीं बार वृध्दी हुई है। बुधवार को जलस्तर बढ़ने के बाद मंदिर और दशक्रिया विधी का घाट पानी से लबालब हो गया। इस कारण श्रद्धालुओं को धार्मिक विधी करने में अड़चने महसूत हुई। उन्हें नदी से दूर रस्ते पर पूजन करना पड़ा।

 फसल बर्बादी की आशंका

इसके अलावा किसानों का काफी नुक्सान हुआ, मक्का की फसल चौपट हो गई। उधर लासलगांव में मक्का, सोयाबीन और अंगूर की खेती का बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। प्याज की बुआई भी इन दिनो शुरू है। मूसलाधार बारिश से नुक्सान की आशंका है। इस दौरान जनजीवन काफी अस्त व्यस्त हो गया है।

Created On :   11 Oct 2017 6:14 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story