सफाई अभियान की उड़ रही धज्जियां , कचरा लेकर मनपा पहुंची आक्रोशित जनता

Flying cleaners of cleanliness drive, angry people reached Manpas with garbage
सफाई अभियान की उड़ रही धज्जियां , कचरा लेकर मनपा पहुंची आक्रोशित जनता
सफाई अभियान की उड़ रही धज्जियां , कचरा लेकर मनपा पहुंची आक्रोशित जनता

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  शहर में कचरे की समस्या को लेकर बवाल मचा हुआ है। जय जवान, जय किसान संगठन के कार्यकर्ता ट्रक में कचरा भरकर सीधे मनपा कार्यालय पहुंच गए। कचरा संकलन में लापरवाही को लेकर मनपा प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई। इस समस्या पर ठोस उपाययोजना नहीं करने पर मनपा में कचरा फेंकने की चेतावनी दी गई। कचरे से भरा ट्रक प्रवेशद्वार पर खड़ा देख मनपा में खलबली मच गई। पुलिस को बुलाकर मुख्य प्रवेशद्वार बंद किया गया। एक घंटे से ज्यादा समय तक प्रवेशद्वार बंद रहने से आम नागरिकों को असुविधा का सामना करना पड़ा। दो नई एजेंसियों ने कचरा संकलन शुरू किया है। नई व्यवस्था में घर-घर से कचरा संकलन कर सीधे छोटे वाहन से बड़े वाहन में ट्रांसफर करने का करार किया गया।

दावा किया गया था कि जमीन पर कचरा नहीं दिखेगा। शहर साफ-सुथरा हो जाएगा। खुले में कचरा डालने वालों के िखलाफ सख्त कार्रवाई करने की ताकीद भी दी गई। दरअसल घरों से कचरा संकलन करने की व्यवस्था ही चरमचरा गई है। करार के अनुसार प्रत्यक्ष धरातल पर परिणाम सामने नहीं आ रहे हैं। शहर में जगह-जगह कचरा जमा रहने से नागरिकों का स्वास्थ्य खतरे में आ गया है। मनपा प्रशासन शहर को साफ-सुथरा बनाने के दावे पर दावे किए जा रहा है। आम नागरिकों से जुड़ी इस समस्या पर जय जवान, जय किसान संगठन ने मनपा प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया। संगठन का कहना है कि कचरा संकलन के िलए मुंबई पासिंक के टूटे-फूटे वाहनों का इस्तेमाल िकया जा रहा है। इसमें से कचरा गिरकर सड़कों पर गंदगी फैल रही है। मनपा आयुक्त का ज्ञापन सौंपकर कचरे की बढ़ती समस्या पर तत्काल अंकुश लगाने की मांग की गई। एक दिन पहले बुधवार को शिवसेना कार्यकर्ता कचरा लेकर मनपा पहुंचे थे। उन्होंने इस समस्या का 24 घंटे में हल नहीं िनकालने पर महापौर और आयुक्त कार्यालय कचरे से भरने की धमकी दी थी।
 

Created On :   22 Nov 2019 5:20 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story