अपनाएं ये 10 टिप्स, जीवन में आएगी खुशहाली - मिलेगी सफलता

Follow 10 tips, Life will come in prosperity - will get success
अपनाएं ये 10 टिप्स, जीवन में आएगी खुशहाली - मिलेगी सफलता
अपनाएं ये 10 टिप्स, जीवन में आएगी खुशहाली - मिलेगी सफलता

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हम पत्थर पूजते हैं, मंदिर जाते हैं, पूजा पाठ करवाते हैं और वो सारी चीजें करते हैं जिससे हमें लगता है कि हमारा जीवन धन्य हो जाएगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ईश्वर आपके पास हमेशा होता है। बस जरूरी है उन्हें पहचानना। दरअसल हम कहना चाहते हैं कि ईश्वर ने हमें खुद के रूप में माता पिता दिए हैं, ताकि ईश्वर का आशीर्वाद सदैव हमारे साथ रहे, लेकिन इस कलयुग में बच्चों की नजर में माता पिता का दर्जा खत्म होता जा रहा है। अक्सर जाने अंजामे में संतानें अपने माता-पिता को दुखी कर रही हैं, जबकि उन्हें नहीं पता कि ऐसा करने से भगवान दुखी होता है।

भक्ति साधना
सर्वप्रथम हमें हमारी दिनचर्या रहन सहन की ओर ध्यान देना चाहिए। भक्ति साधना ऐसा तत्व है जो बिना लगन अथवा बिना भाव के नहीं पाया जा सकता है। हम अगर बड़ा अनुष्ठान नहीं कर सकते हैं। तो हमें छोटे रूप से शुरू करना चाहिए। सर्वप्रथम सुबह करीब 6 उठ कर स्नान कर 7 से 7:15 के बीच सूर्यदेव को अर्ध देवें। इसके बाद जो हमारे देवी या देवता हैं उनकी पूजा आदि करें, जो भी सहज हो। उनके फोटो या मूर्ति के आगे धुप करे एवं दीपक लगाएं। उनके नाम की माला फेरें और यथा शक्ति भोग लगाएं। फिर अपने काम में लग जावें। 

ऐसे करें पूजा
पुनः शाम को जब आप अपने घर आ जाएं तो उन्हें धूप देके दीपक लगाएं। अपने पांचो अंग पूजा के पहले धो लें। इसके बाद ही भोजन करें। यह सुलभ एवं साधारण दिखने वाली विधि है, परंतु इस तरह से अगर हम एक वर्ष तक बिना नागा किए इसे कर लें यही विधि हमें इष्ट प्राप्त कराने में सहायक होती है। इसमें गुरु की आवश्यकता नहीं होती है।

एक बार इष्ट कृपा हो जाए तो उन्हीं की कृपा से गुरू प्राप्ति हो जाती है और वही हमारे रक्षक बन कर हमें सभी बाधाओं से दूर रखते हैं। परंतु यह तब ही रंग लाती है जब हमारे भाव स्वच्छ हों, हमारे मन में किसी प्रकार का लोभ ना हो और हम संतोषी हो या यूं कहे हम धैर्यवान हों तब ही इष्ट कृपा होती हैं अन्यथा नहीं।

टिप्स
अब सवाल ये है कि ऐसा क्या करें, जिससे हमारे माता-पिता हमें अंतरात्मा से आशीर्वाद दें, हम पर गर्व करें और अगले जन्म में दोबारा हमें पाने की इच्छा जाहिर करें। इसके लिए हम आपको कुल 10 टिप्स देते हैं जिसे अपनाकर आप अपने माता पिता के चेहरे पर प्रसन्नता देख सकते हैं।

1. माता-पिता को कभी पलट कर जवाब ना दें। इससे उनको बुरा लग सकता है। जितना हो सके उनकी बातें सुनने का प्रयास करें। बुजुर्गों की बातें आपको बहुत काम आ सकती हैं।

2. माता-पिता से ऊँची आवाज में बात ना करें। अपने दफ्तर या बाहर का गुस्सा घर के बाहर ही रखें।

3. कोई नया या बड़ा कार्य करने से पहले माँ-बाप से चर्चा जरुर करें। आप का ऐसा करना उन्हें अच्छा लगेगा, उन्हें लगेगा कि आप उनकी बातों को महत्व देते है।

4. हर महीने उनके स्वास्थ का चेकअप कराएं। उनकी छोटी सी छींक का भी ख्याल रखें। समय से उनकी दवाइयां उन्हें लाकर दें आपके ऐसा करने पर माता पिता को ज्ञात होगा कि आपको उनकी चिंता है।

5. उनकी पसंद ना पसंद का ख्याल रखना आपकी जिम्मेदारी है। कभी कभार उन्हें खाने के लिए बहार ले जाएं या उनकी कोई पसंद की कोई चीज उन्हें लाकर दें। आपको सुखद एहसास होगा।

6. बुढ़ापे में अधिकतर माता-पिता को बातें करना प्रिय लगता है। ऐसे में आपको जब भी समय मिले, एक फोन कर ले और उनका हालचाल पूछ लें।

7. वृद्ध अवस्था में गुस्सा भी बहुत आता है, इसलिए जितना हो सके माता-पिता के गुस्से को नजरंदाज करें।

8. हम जानते हैं कि पत्नी के लिए मायने अलग हैं और माता-पिता के लिए अलग, पर अक्सर माता पिता को लगता है कि शादी के बाद उनका बच्चा उन्हें भूल गया है। ऐसे समय में आपको दोनों के प्रति अपना प्यार बराबरी से रखना है। ध्यान दें कि पत्नी के सामने अपने माता-पिता का सम्मान करें, ताकि आपकी पत्नी भी आपके माँ-बाप का सम्मान करें।

9. अपने बुजुर्गों को मंदिर ले जाना कभी ना भूले। इससे आप दोनों को ही अनोखी प्रसन्नता और शांति  मिलेगी।

10. जिस तरह आप अपनी पत्नी और बच्चो को नए कपड़े देने का शौक रखते हैं, ठीक उसी तरह माता-पिता को भी खरीदारी करा दिया करें।
 

Created On :   1 March 2019 11:22 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story