काले हिरण का मांस पकाते वन विभाग ने दबोचा, आरोपी गिरफ्तार, मांस किया जब्त

Forest department arrested hunters of black buck, meat seized
काले हिरण का मांस पकाते वन विभाग ने दबोचा, आरोपी गिरफ्तार, मांस किया जब्त
काले हिरण का मांस पकाते वन विभाग ने दबोचा, आरोपी गिरफ्तार, मांस किया जब्त

डिजिटल डेस्क, सिवनी। निकाह के पहले मंडप का भोजन में मेहमानों को काले हिरण का मांस परोसने की तैयारी में परिवार के सदस्य थे। वन विभाग को जैसे ही काले हिरण के शिकार करने की खबर और दावत उड़ाए जाने की खबर मिली मौके पर पहुंचकर आरोपियों को गिरफ्तार कर पका व कच्चा मांस जब्त किया है। आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।

बरामद हुई बंदूक
शनिवार की शाम को दक्षिण सामान्य वन मंडल के अमले ने एक समारोह में काले हिरण का पका हुआ और कच्चा मांस के साथ दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। उनके पास से एक बंदूक और मांस काटने का हथियार जब्त किया गया है।

ये है मामला
वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कटंगी रोड निवासी इशहाक खान के यहां काले हिरण के मांस पकाने की जानकारी मुखबिर से मिली थी। चूंकि किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति न निर्मित हो इसको देखते हुए वन अमला मौके पर हथियारों से लैस होकर भेजा गया। मौके पर मांस पका रहे शानू खान और एक अन्य को पकड़ा गया। उसके पास से कच्चा मांस भी बरामद किया गया। करीब 125 किलो से अधिक का मांस बरामद किया गया है।

जंगल से मारकर लाए थे हिरण
पूछताछ में यह बात सामने आई है कि आरोपियों ने जंगल में जाकर काले हिरण का शिकार किया है। इसमें बंदूक से गोली चलाकर हिरण मारा गया और सिवनी लाकर उसे काटा गया। हालांकि शिकार में कौन-कौन लोग शामिल हैं इसका पता लगाया जा रहा है।

कार्रवाई के पहले फोर्स तैनात किया
मांस कटने की जानकारी मिलने पर कार्रवाई करने के लिए पूरी योजना बनाई गई। मौके पर करीब तीन रेंजों के वनकर्मियों की मदद ली गई। इसमें जैसे ही वनकर्मियों की तैनाती हुई घटना स्थल पर खलबली मच गई। वहीं लोगों की भीड़ भी लग गई। तत्काल कार्रवाई करते हुए मांस जब्त कर आरोपियों को पकड़ा गया। कार्रवाई के दौरान दोनों और जाम की स्थिति बन गई थी। जैसे जैसे मेहमानों को जानकारी मिली वे भी वहां पर पहुंच गए।

इनका कहना है
मुखबिर से खबर मिलने पर कार्रवाइ की गई है। आरोपियों से कच्चा और पका हुआ काले हिरण का मांस और बंदूक को जब्त किया गया है। प्रकरण कायम कर मामले की जांच की जा रही है।
टीएस सूलिया, डीएफओ, दक्षिण सामान्य वन मंडल

Created On :   5 Jan 2019 3:52 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story