नर्मदा परिक्रमा : दिग्विजय सिंह ने बताया पोकलेन मशीन लगाकर निकाली जा रही रेत

नर्मदा परिक्रमा : दिग्विजय सिंह ने बताया पोकलेन मशीन लगाकर निकाली जा रही रेत

डिजिटल डेस्क जबलपुर। नर्मदा परिक्रमा कर रहे कांग्रेस नेता एवं पू्र्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह शुक्रवार की रात रमनगरा पहुंचे यहां अनौपचारिक चर्चा में उन्होंने कहा कि परिक्रमा के दौरान उन्होंने देखा कि चरगवां क्षेत्र के धरती कछार गांव में नर्मदा में पोकलेन मशीन लगाकर अवैध रेत निकाली जा  रही है और समीप ही नाव छिपाकर रखी गईं हैं। जानकारी लगने पर उन्होंने रेत निकासी और रेत के ढेरों की फोटो ग्राफी भी की।
उन्होंने कहा कि उनकी यह यात्रा राजनैतिक नहीं पूरी तरह आध्यात्मिक है और नर्मदा में आस्था रखने वाले सभी दल के लोग इसमें शामिल हो रहे हैं। श्री सिंह ने रात्रि में रमनगरा में नर्मदा आरती की। इस दौरान राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा, रामेश्वर नीखरा, विधायक तरुण भनोट सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी शामिल हुए। इसके उपरांत श्री सिंह शंकराचार्य की यज्ञशाला में विश्राम करने पहुंचे। उन्होंने शनिवार की सुबह नंदीश्वर मंदिर में अभिषेक पूजन किया तथा शाम को उमाघाट में महाआरती करेंगे। इससे पूर्व सिंह का परिक्रमा पथ पर भेड़ाघाट से रमनगरा पहुंचने तक जगह-जगह स्वागत किया गया। इसके साथ ही सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनके साथ परिक्रमा भी की। श्री सिंह की परिक्रमा के बारे में जानकारी देते हुए सार्थक सेठी ने बताया कि श्री सिंह 10 फरवरी को सुबह 9 बजे रमनगरा से आगे की यात्रा शुरू करेंगे। जिसमें ललपुर में संजय यादव एवं रघुनाथ यादव द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा तथा शाम 6 बजे महाआरती में शामिल होंगे। महाआरती में राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तन्खा भी शामिल होंगे। कांग्रेस नेता विवेक अवस्थी एवं सुजीत अवस्थी ने बताया कि श्री सिंह रात्रि प्रेमानंद आश्रम जिलहरी घाट में विश्राम करेंगे और उनका  ग्वारीघाट आगमन पर नर्मदा के रत्न से सम्मानित भी किया जाएगा।
परिक्रमावासियों ने किया स्वागत  
 नर्मदा पंचकोसी परिक्रमा समिति भेड़ाघाट में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का स्वागत  किया गया। गाय के दूध का म_ा सभी परिक्रमा वासियों को वितरित किया गया। इस अवसर पर श्री सिंह ने परिक्रमा में आ रही दिक्कत एवं अच्छे अनुभव समिति से साझा किए साथ ही पंचकोसी परिक्रमा में आने का निमंत्रण स्वीकार किया। इस अवसर पर डॉ. सुधीर अग्रवाल एवं डॉ. शिव शंकर पटेल, पं. मनमोहन दुबे, श्याम मनोहर पटेल, अमरेंद्र राजपूत आदि उपस्थित थे।

 

Created On :   10 Feb 2018 7:47 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story