अटल सरकार में रक्षा मंत्री रहे जॉर्ज फर्नांडिस का निधन, मौत की वजह स्वाइन फ्लू

अटल सरकार में रक्षा मंत्री रहे जॉर्ज फर्नांडिस का निधन, मौत की वजह स्वाइन फ्लू
हाईलाइट
  • 2009 से 2010 के बीच आखिरी बार रहे सांसद
  • अल्जाइमर नामक बीमारी से पीड़ित थे
  • लंबे समय से चल रहे थे बीमार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत के पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस का 88 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने मंगलवार को दिल्ली के मैक्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। फर्नांडिस वाजपेयी सरकार के दौरान देश के रक्षामंत्री थे। पूर्व केंद्रीय मंत्री लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें अल्जाइमर नामक बीमारी थी। उनका आखिरी कार्यकाल 2009 से 2010 के बीच राज्यसभा सांसद के रूप में रहा। डॉक्टरों के मुताबिक उन्हें स्वाइन फ्लू भी था, जो उनकी मौत का कारण बना।

जॉर्ज फर्नांडिस का जन्म 3 जून 1930 को कर्नाटक के मैंगलोर में हुआ था। भारत ने अटल सरकार के समय जब पोखरण परमाणु परीक्षण किया था तो उस समय जार्ज फर्नांडिस ही रक्षा मंत्री थे। जॉर्ज ने 2 दिसंबर 1989 से 10 नवंबर 1990 तक देश के रेल मंत्री की जिम्मेदारी भी संभाली। फर्नांडिस 19 मार्च 1998 से 16 मार्च 2001 और इसके बाद 21 अक्टूबर 2001 से 22 मई 2004 तक देश के रक्षा मंत्री भी रहे।

10 भाषाओं का ज्ञान
जार्ज फर्नांडिस 10 भाषाएं जानते थे। हिंदी और अंग्रेजी के अलावा कन्नड़, मराठी, तमिल, कोंकड़ी, तुलु, लैटिन और उर्दू भाषा पर भी वो अच्छी पकड़ रखते थे। फर्नांडिस की मां लंदन के पांचवे राजा जॉर्ज फिफ्थ की बड़ी प्रशंसक थीं, उन्हीं के नाम पर उन्होंने अपने सबसे बड़े बेटे का नाम जॉर्ज रखा था। जॉर्ज के 5 भाई-बहन और थे।

 

पीएम मोदी ने जताया दुख

 

उनका रक्षामंत्री कार्यकाल था बेहतरीन: राजनाथ

 

देश हित में बिताया जीवन: गडकरी

 

नीतीश ने कहा, ट्रेड यूनियन के दिग्गज नेता थे जॉर्ज

 

 

 

 

Created On :   29 Jan 2019 3:50 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story