एंड्रयू फ्लिंटॉफ का ये खतनाक शॉट नहीं देखा होगा आपने, एक झटके में टूट गई स्टिक

एंड्रयू फ्लिंटॉफ का ये खतनाक शॉट नहीं देखा होगा आपने, एक झटके में टूट गई स्टिक

डिजिटल डेस्क, लंदन। संन्यास के बाद भी पूर्व इंग्लिश ऑलराउंडर और धाकड़ खिलाड़ी एंड्रयू फ्लिंटॉफ की खेल के लिए दीवानगी कम नहीं हुई है और कई सारे खेलों में हाथ आजमाते रहते हैं। खासकर लम्बे शॉट्स लगाने की अपनी क्षमता का इस्तेमाल वो आजकल गोल्फ के मैदान में कर रहे हैं।

गोल्फ के मैदान में दिखा फ्लिंटॉफ का दम
हाल ही में एक गोल्फ क्लब में फ्लिंटॉफ ने गोल्फ स्टिक के साथ अपनी इसी काबिलियत का मुजाहिरा किया था। उनके एक दो शॉट्स तो कमाल के रहे, लेकिन अगले शॉट पर फ्लिंटॉफ ज्यादा ही उत्साहित हो गए और उन्होंने बड़ी ज़ोर से शॉट लगाने की कोशिश की जिसका नतीजा किसी ने नहीं सोचा था। ताकत का प्रयोग करने के चक्कर में फ्लिंटॉफ ने गलत तरीके से शॉट लगाया और गोल्फ स्टिक ही टूट गई। इसके बाद वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे और खुद फ्लिंटॉफ भी मुस्कुरा दिए।

इंस्टाग्राम पर अपने फैंस से जुड़े रहते हैं फ्लिंटॉफ
फ्लिंटॉफ ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया और इसके बाद धड़ाधड़ उनके फैंस के कमेंट्स आने लगें। एक फैन ने का कि ‘आपको खुद अपनी ताकत का अंदाजा नही है।’ वहीं एक दूसरे फैन ने कहा कि ‘हम आपके ऐसे शॉट्स बहुत मिस करते हैं।’

मुंबई में टी शर्ट उतारकर मनाया था जोरदार जश्न
फ्लिंटॉफ जब तक मैदान पर रहे खूब दम दिखाया। चाहे वो उनकी खतरनाक गेंदबाजी हो या फिर धुआंधार बल्लेबाजी, फ्लिंटॉफ हमेशा उनकी विरोधी टीम के लिए सिरदर्द साबित हुए। खासकर मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड की भारत पर जीत के बाद जब उन्होंने टी-शर्ट उतारकर जश्न मनाया था, तब वो सारे भारतीयों की आंख की किरकिरी बन गए थे। ये बात अलग है कि बाद में लॉर्ड्स के मैदान पर भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने फ्लिंटॉफ को उन्हीं जबान में जवाब देकर भारत का बदला ले लिया था।

Created On :   20 Jan 2018 4:41 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story