नहीं रहे पूर्व भारतीय कप्तान अजीत वाडेकर, पीएम ने जताया दुख

नहीं रहे पूर्व भारतीय कप्तान अजीत वाडेकर, पीएम ने जताया दुख
हाईलाइट
  • 77 की उम्र में मुंबई के जसलोक हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली।
  • टीम इंडिया के पूर्व टेस्ट कप्तान अजीत वाडेकर का 15 अगस्त को निधन हो गया।
  • वाडेकर ने 1966 से 1974 तक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेला।
  • वाडेकर ने भारत के लिए 37 टेस्ट मैच और 2 वनडे मैच खेले।


डिजिटल डेस्क, मुंबई। टीम इंडिया के पूर्व टेस्ट कप्तान अजीत वाडेकर का बुधवार को निधन हो गया है। लंबे समय से बीमार चल रहे वाडेकर ने 77 साल की उम्र में मुंबई के जसलोक अस्पताल में अंतिम सांस ली। वाडेकर भारत के सबसे सफल कप्तानों और उम्दा लेफ्ट हैंडर बल्लेबाजों में शुमार थे। उन्होंने भारत के लिए 37 टेस्ट मैच और 2 वनडे मैच खेले हैं।

 

पीएम और राष्ट्रपति ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने वाडेकर की मौत पर दुख जताया है। पीएम ने ट्वीट में लिखा है, अजीत वाडेकर को भारतीय क्रिकेट में दिए गए उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए हमेशा याद किया जाएगा। एक महान बल्लेबाज और शानदार कप्तान, उन्होंने हमारी टीम का नेतृत्व किया और क्रिकेट इतिहास को कई यादगार पल दिए। उन्हें एक प्रभावशाली क्रिकेट प्रशासक के रूप में भी याद किया जाएगा। उनके निधन से दुखी हूं।

 

 


1 अप्रैल 1941 को मुंबई में हुआ था जन्म

अजीत वाडेकर का जन्‍म 1 अप्रैल 1941 को मुंबई में हुआ था। उनके परिवार में पत्नी रेखा के अलावा दो बेटे और एक बेटी हैं। उनका अंतररराष्ट्रीय करियर 8 साल का रहा। 1958 में उन्होंने अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट (फर्स्ट क्लास क्रिकेट ) की शुरुआत की थी, जबकि अंतर्राष्‍ट्रीय करियर की शुरुआत 1966 में की थी। 1966 से 1974 तक आजीत वाडेकर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला। भारत ने वाडेकर की की कप्तानी में ही 1971 में इंग्लैंड और वेस्ट इंडीज की टीमों को टेस्ट में हराया था। भारत ने 24 अगस्त 1971 को इंग्लैंड को 4 विकेट से हराया था। यह इंग्लैंड की धरती पर भारत की पहली टेस्ट जीत थी। 

 

 


 

 

Created On :   16 Aug 2018 2:30 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story