विधानसभा अध्यक्ष के लिए विजय शाह होंगे भाजपा के उम्मीदवार

former minister Vijay Shah is candidate of BJP for the post of Vidhansbha speaker MP
विधानसभा अध्यक्ष के लिए विजय शाह होंगे भाजपा के उम्मीदवार
विधानसभा अध्यक्ष के लिए विजय शाह होंगे भाजपा के उम्मीदवार
हाईलाइट
  • पूर्व मंत्री विजय शाह होंगे भाजपा के उम्मीदवार
  • विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए भाजपा ने उतारा अपना उम्मीदवार

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश में भाजपा ने सदन के अंदर कांग्रेस को घेरने की तैयारी कर ली है। भाजपा ने विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव लड़ने का फैसला करते हुए पार्टी के सीनियर विधायक और पूर्व मंत्री विजय शाह को विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार बनाया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि भाजपा विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव लड़ेगी और पार्टी के सीनियर विधायक विजय शाह पार्टी के उम्मीदवार होंगे। कांग्रेस ने अध्यक्ष पद के लिए दलित नेता नर्मदा प्रसाद प्रजापति को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा के विजय शाह आदिवासी नेता हैं।

कांग्रेस को चुनौती

सोमवार को विधानसभा सत्र के पहले दिन भाजपा ने अपने पत्ते खोल दिए हैं। वहीं भाजपा के विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव लड़ने से विधानसभा सत्र में अब कांग्रेस के सामने चुनौतियां बढ़ गई हैं। मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष के लिए होने वाले चुनाव के लिए कांग्रेस ने सीनियर विधायक एनपी प्रजापति को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं विपक्षी दल भाजपा के पास 109 विधायक हैं। 

होगा फ्लोर टेस्ट
भाजपा की ओर से अध्यक्ष पद के लिए विजय शाह को चुनाव लड़ाने से अब सदन में फ्लोर टेस्ट का रास्ता साफ होगा। अध्यक्ष पद के लिए होने वाली वोटिंग में कांग्रेस के सामने अपने सहयोगी दलों को एकजुट रखना चुनौतीपूर्ण होगा। बहरहाल सदन का मौजूदा सियासी गणित अभी कांग्रेस के पक्ष में है। कांग्रेस पार्टी के 114 विधायक हैं, साथ ही पार्टी को सपा, बसपा के साथ 4 निर्दलीय विधायकों का भी समर्थन प्राप्त है। इसी के साथ सदन में सरकार के पक्ष में कुल विधायकों की संख्या 121 है।

 

Created On :   7 Jan 2019 7:34 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story