नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री प्रचंड दहल के बेटे का निधन

Former Nepal PM Prachanda Dahals son passes away
नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री प्रचंड दहल के बेटे का निधन
नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री प्रचंड दहल के बेटे का निधन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नेपाल में प्रांतीय और संसदीय चुनावों के पहले चरण के मतदान से दो सप्ताह पहले एक दुखद खबर पूर्व प्रधानमंत्री प्रचंड दहल को मिली है। पूर्व प्रधानमंत्री और माओवादी-केंद्र प्रमुख प्रचंड दहल के इकलौते बेटे प्रकाश दहल का निधन हो गया। आज सुबह प्रकाश को हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उन्हें थापाथली के नॉर्विक इंटरनेशनल अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। माओवादी पार्टी प्रमुख के करीबी सूत्रों ने भी प्रकाश के निधन की पुष्टि की है। प्रकाश अपने पिता प्रचंड के सचिव और पार्टी के केंद्रीय सदस्य भी थे। प्रचंड झापा से काठमांडू के लिए रवाना हो गए हैं, जहां वो आगामी चुनावों के अभियान में हिस्सा लेने के लिए गए हुए थे। 
प्रकाश की पत्नी बीना दहल भी कंचनपुर जिले से संसद के लिए चुनाव लड़ रही हैं। प्रकाश प्रचंड के इकलौते बेटे थे। उनकी तीन बेटियां हैं।

                                  Image result for Prachanda Dahal son prakash dahal

ये भी पढ़े- परमाणु हमले को लेकर ट्रंप का गैरकानूनी आदेश नहीं माना जाऐगा: US स्ट्रेटेजिक कमांडर

प्रकाश अपने पिता प्रचंड के सचिव और पार्टी के केंद्रीय सदस्य भी थे। प्रचंड झापा से काठमांडू के लिए रवाना हो गए हैं, जहां वो आगामी चुनावों के अभियान में हिस्सा लेने के लिए गये हुए थे।

ये भी पढ़े- जिम्बाब्वे में होगा तख्तापलट, राष्ट्रपति के खिलाफ सड़कों पर उतरी जनता

नेपाल के शीर्ष माओवादी नेता पुष्प कमल दहल प्रचंड को दूसरी बार प्रधानमंत्री चुना गया था। इससे पहले वो 2008 से 2009 तक प्रधानमंत्री रहे थे। तब सेना प्रमुख को हटाने प्रयास को लेकर सेना के साथ मतभेद पैदा हुए और उसके बाद उनके कार्यकाल का अंत हो गया। प्रचंड की सीपीएन-माओवादी सेंटर और नेपाली कांग्रेस ने कल मधेसी पार्टियों का समर्थन हासिल करने के मकसद से मधेसी फ्रंट के साथ तीन सूत्री समझौते पर हस्ताक्षर किया था।
 

Created On :   19 Nov 2017 7:18 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story