पाकिस्तान : पूर्व पीएम नवाज शरीफ पर एक युवक ने फेंका जूता, छाती पर लगा

पाकिस्तान : पूर्व पीएम नवाज शरीफ पर एक युवक ने फेंका जूता, छाती पर लगा

डिजिटल डेस्क, लाहौर। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पर एक कार्यक्रम के दौरान जूता फेंका गया है। जिस शख्स ने यह जूता फेंका वह नईमिया का पूर्व छात्र है और साथ ही वह कथित तौर पर तहरीक-ऐ-लब्बैक या रसूल अल्लाह (TLYR) का सदस्य भी बताया जा रहा है। एक स्कूल के कार्यक्रम के दौरान नवाज जब भाषण देने जा रहे थे तब उन पर यह जूता फेंका गया। एक टीवी चैनल के मुताबिक, नवाज जैसे ही कार्यक्रम में शामिल लोगों को संबोधित करने के लिए मंच पर पहुंचे उसी वक्त उन पर यह जूता फेंका गया। ऑडियंस में से एक शख्स ने उन पर जूता फेंका जो उनके छाती पर जाकर लगा। इसके बाद नवाज शरीफ कुछ देर तक भौचक्के खड़े रह गए। जूता फेंकने वाला शख्स जूता फेंकने के बाद मंच पर चढ़ कर नारेबाजी करने लगा, जिसके बाद मौजूदा लोगों ने उस शख्स की बहुत पिटाई की।

पिछले कुछ वर्षों में बढ़ी ऐसी घटनाएं
पुलिस ने बताया कि जूता मारने वाले की पहचान हो गई है, उसका नाम ताल्हा मुनव्वर है और वह इस स्कूल का पूर्व छात्र रह चुका है। बता दें घटना के बाद सभा में मौजूद लोगों ने उस शख्स की बहुत पिटाई की, जिसके बाद उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने इस मामले की तहकीकात को आगे बढ़ाते हुए उस शख्स समेत दो और संदिग्धों की भी गिरफ्तारी की है। बता दें कि पिछले कुछ वर्षों में दुनिया भर में नेताओं पर इस तरीके के हमले बढ़े हैं। कुछ दिन पहले ही PML-N के एक और लीडर अहसाल इकबाल पर भी जूता फेंका गया था। शनिवार को ही सियालकोट में विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ पर स्याही फेंकी गई थी। भारत के पूर्व विदेश मंत्री चिदंबरम और दिल्ली के वर्त्तमान मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल पर भी इस प्रकार के कई हमले हुए हैं। 

Created On :   11 March 2018 11:35 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story