अटल जी की अंतिम यात्रा में पूरे समय साथ रहे पीएम मोदी और शाह, जानिए अब तक की बड़ी बातें....

अटल जी की अंतिम यात्रा में पूरे समय साथ रहे पीएम मोदी और शाह, जानिए अब तक की बड़ी बातें....
हाईलाइट
  • दिल्ली एम्म में ली अंतिम सांस
  • पिछले 9 सप्ताह से एम्स में भर्ती थे अटल बिहारी वाजपेयी
  • भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का निधन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा भाजपा मुख्यालय से करीब 2 बजे निकलकर 3.40 बजे स्मृति स्थल पहुंची। उनके अंतिम संस्कार की प्रक्रिया मंत्रोच्चार के साथ शुरू हुई। वाजपेयी जी को उनकी दत्तक पुत्री नमिता भट्टाचार्य ने मुखाग्नि दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी चीफ अमित शाह अंतिम यात्रा के साथ पैदल चलते रहे। इससे पहले शुक्रवार सुबह 9.50 बजे दिल्ली स्थित उनके घर 6 A कृष्णा मेनन मार्ग से पार्थिव शरीर भाजपा कार्यालय के लिए रवाना हुआ और 11 बजे वहां पहुंचा था। यहां 2 बजे तक उनके पार्थिव शरीर को रखा गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी चीफ अमित शाह और गृहमंत्री राजनाथ सिंह कार्यालय में मौजूद रहे। रास्ते में लोगों की काफी भीड़ लगी रही। लोग आखिरी बार अटलजी के अंतिम दर्शन करने सड़क के दोनों तरफ खड़े थे। बता दें कि पीएम मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह अटलजी की अंतिम विदाई के दौरान निधन के समय से ही साथ रहे।

 

हर पल की बड़ी बातें....

 

04.56 PM  : अटल जी को उनकी दत्तक पुत्री नमिता भट्टाचार्य ने मुखाग्नि दी।

04.40 PM  : अटल जी की बेटी नमिता और नातिन अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी कर रही हैं।

04.38 PM  : अटल जी के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू। मंत्रोच्चार किया जा रहा है।

04.30 PM  : पार्थिव शरीर पर लिपटे तिरंगे को उनकी नातिन निहारिका को सौंपा गया।

04.25 PM  : बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अटल जी को श्रद्धांजलि दी।

04.19 PM  :भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी।

04.15 PM  : पाकिस्तान के कानून मंत्री सैयद अली जफर भी अंतिम संस्कार में पहुंचे।

04.00 PM  :आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत, नेवी चीफ एडमिरल सुनील लांबा और वायुसेना प्रमुख बिरेंद्र सिंह धनोआ ने अटल जी को श्रद्धांजलि दी।

03.55 PM  : फ्रांस ने स्टेटमेंट जारी किया। कवि, राजनीतिक और दूरदर्शी अटल जी भारत पर अपनी छाप छोड़ गए। उनका नाम भारत और फ्रांस की दोस्ती के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने दोनों देशों को 1998 से एक सूत्र के रूप में बांधे रखा।

03.50 PM  : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, डिप्टी सीएण मनीष सिसौदिया, छत्तीसगढ़ सीएण रमन सिंह, कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा, अशोक गहलोत और राज बब्बर स्मृति स्थल पहुंचे।

03.45 PM  : अंतिम संस्कार देखने के लिए आम लोगों को भी एंट्री दी गई है।

03.40 PM  : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह स्मृति स्थल पहुंचे।

03.35 PM  : राजघाट के करीब राष्ट्रीय समाधि स्थल पर अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही है।

03.28 PM  : प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह और भाजपा के दिग्गज नेता पार्थिव शरीर वाले ट्रक के ठीक पीछे चल रहे हैं।

03.20 PM  : दिल्ली स्थित ब्रिटिश उच्चायोग ने अटलजी के सम्मान में अपना झंडा यूनियन जैक आधा झुका दिया।

03.10 PM  : अटल बिहारी वाजपेयी के अंतिम दर्शन के लिए लोगों का हुजूम लगा हुआ है। उनकी अंतिम यात्रा दरियागंज से गुजर रही है।

03.00 PM  : अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचे, वे अटलजी के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।

02.35 PM  : अंतिम यात्रा में हजारों की भीड़ साथ चल रही है, लोग अटल अमर रहें के नारे लगा रहे हैं।

02.00 PM  : अटल जी की अंतिम यात्रा भाजपा मुख्यालय से निकली राजघाट के पास अंतिम संस्कार स्थल के लिए निकली। 

01.00 PM  : श्रीलंका के कार्यवाहक विदेश मंत्री लक्ष्मण किरिल्ला दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे, वे अटलजी के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।

11.30 AM  : भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे।

11.20 AM  : केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने अटलजी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

11.14 AM  : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष और गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने अटल जी को श्रदांजलि अर्पित की।

08.50 AM  : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अटलजी के दिल्ली स्थित निवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

08.42 AM  : भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने वायपेयीजी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।  

08.35 AM  : नौसेना अध्यक्ष एडमिरल सुनील लांबा ने अटल बिहारी वायपेयी को श्रद्धांजलि दी।

08.10 AM : आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने अटलजी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

08.05 AM  : जावेद अख्तर और शबाना आजमी अटल जी के घर पहुंचे।

बता दें कि अटल जी ने गुरुवार शाम 05.05 बजे दिल्ली के एम्स में अंतिम सांस ली। एम्स में उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था। वे यहां बीते 9 सप्ताह से भर्ती थे। डॉक्टरों के मुताबिक पिछले 36 घंटों से उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ था। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी देखरेख कर रही थी। डॉक्टरों के मुताबिक वाजपेयी को किडनी की नली में संक्रमण, छाती में जकड़न और यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन था। अटल जी के निधन की खबर सामने आने के बाद से ही देश में शोक की लहर फैल गई है।

अटल जी के निधन पर केन्द्र सरकार ने 7 दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। इस दौरान देशभर में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। वहीं दिल्ली में शुक्रवार को सभी स्कूल-कॉलेजों और दफ्तरों के साथ-साथ बाजार भी बंद रहेंगे। दिल्ली समेत मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, झारखंड, उड़ीसा और पंजाब में भी शुक्रवार के अवकाश का ऐलान किया गया है। इन राज्यों में तीन से लेकर सात दिनों तक का राजकीय शोक भी घोषित किया गया है। अन्य राज्यों में भी राजकीय शोक घोषित किया गया है। बीजेपी समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, कलाकार और विभिन्न क्षेत्रों की महान हस्तियां मीडिया से लेकर सोशल मीडिया के जरिए अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

- मध्यप्रदेश, बिहार, झारखंड और उत्तराखंड में शुक्रवार को छुट्टी का ऐलान। आज बंद रहेंगे सभी स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर।
 
- 18-19 अगस्त को होने वाली बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक रद्द की गई।

- उत्तराखंड सरकार ने शुक्रवार को छुट्टी का ऐलान किया। स्कूल, कॉलेज सभी सरकारी दफ्तर इस दौरान बंद रहेंगे।

- इंग्लैंड में टीम इंडिया ने अटल जी के लिए 2 मिनट का मौन रखा।

- AIIMS ने गुरुवार शाम मेडिकल बूलेटिन जारी कर बताया कि अटल जी ने शाम 05.05 बजे अंतिम सांस ली।

Created On :   16 Aug 2018 5:16 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story