पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह राजस्थान से निर्विरोध राज्यसभा सदस्य चुने गए

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह राजस्थान से निर्विरोध राज्यसभा सदस्य चुने गए
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह राजस्थान से निर्विरोध राज्यसभा सदस्य चुने गए
हाईलाइट
  • पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह राज्यसभा सदस्य बने
  • मनमोहन सिंह को कांग्रेस के टिकट पर राजस्थान से राज्यसभा का सदस्य चुन लिया गया है
  • मनमोहन सिंह निर्विरोध चुने गए हैं

डिजिटल डेस्क, जयपुर। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को राजस्थान से राज्यसभा का सदस्य चुन लिया गया है। मनमोहन सिंह निर्विरोध चुने गए हैं। राजस्थान विधानसभा के चुनाव और राज्यसभा चुनाव के निर्वाचन अधिकारी प्रमिल कुमार माथुर ने सरकारी मुख्य सचेतक महेश जोशी को मनमोहन सिंह के निर्वाचन का प्रमाण-पत्र सौंपा। मनमोहन सिंह के स्थान पर महेश जोशी ने राज्यसभा में निर्वाचन का प्रमारण-पत्र लिया है। बता दें कि महेश जोशी मनमोहन सिंह के इलेक्शन एजेंट हैं।

रविवार शाम चुनाव प्रक्रिया खत्म होने के बाद आज (सोमवार) मनमोहन सिंह को कांग्रेस के टिकट पर राजस्थान से राज्यसभा का सदस्य चुन लिया गया है। गौरतलब है कि राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य मदन लाल सैनी के आकस्मिक निधन की वजह से यह सीट खाली हुई थी। भाजपा ने मनमोहन सिंह के खिलाफ अपना प्रत्याशी मैदान में नहीं उतारा था, इस कारण उनका निर्वाचन निर्विरोध हो गया।

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट किया, "मैं पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह जी को राजस्थान से राज्यसभा के सदस्य के रूप में निर्विरोध चुने जाने पर बधाई देता हूं।

Created On :   19 Aug 2019 10:16 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story