सट्टे की मुखबिरी करने के शक पर फायरिंग, फरार इनामी आरोपियों को पुलिस ने दबोचा 

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
सट्टे की मुखबिरी करने के शक पर फायरिंग, फरार इनामी आरोपियों को पुलिस ने दबोचा 

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। गढ़ा थाना क्षेत्र स्थित गुप्तेश्वर रोड पर विगत 10 जून को मुखबिरी के संदेह में एक युवक के घर पर फायरिंग कर बलवा करते हुए आतंक मचाने वाले आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया। घटना के बाद से फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी द्वारा इनाम घोषित किया गया था। उक्त आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम में एक पत्रवार्ता के दौरान दी गयी। 
 

क्रिकेट के सट्टे का काम करते हैं आरोपी

इस संबंध में बताया गया कि मनीष जिवनानी, रोशू खत्री अवैध रूप से क्रिकेट के सट्टे का काम करते हैं। 2-3 साल पहले उनका क्रिकेट का सट्टा पकड़ा गया था। उन्हें शक था कि ठेकेदारी करने वाले अंकुर डागोर ने मुखबिरी कर सट्टा पकड़वाया है। इसी बात को लेकर लखन खत्री, रोशू खत्री, मनीष जिवनानी, कन्ना व उसके साथियों ने अंकुर के घर पर फायरिंग कर पत्थरबाजी की और वाहनों में तोड़-फोड़ की थी। घटना के बाद से जो आरोपी फरार थे उनकी सम्पत्ति कुर्क करने न्यायालय से आग्रह किया गया था। न्यायालय के निर्देश पर फरार आरोपी मुकेश उर्फ रोशू खत्री की सेन्ट्रो कार एवं बैंक अकाउण्ट तथा मनीष जिवनानी का बैंक अकाउण्ट सीज किया गया था। फरार आरोपी नरसिंहपुर में घूम रहे हैं। पुलिस ने नरसिंहपुर में कार क्रमांक एमपी 21 सीए 3963 को रोककर उसमें सवार मुकेश उर्फ रोशू खत्री, लखन खत्री, मनीष जिवनानी और दीपक उर्फ कन्ना नायडू को हिरासत में लिया गया। वहीं फरार आरोपी सुनील ठाकुर एवं शानू उर्फ राहुल सेन की तलाश जारी है। 

तीन तरह के कारतूस मिले थे

लोगों का कहना है कि घटनास्थल से तीन तरह के कारतूस मिले थे। लेकिन आरोपियों से एक ही कट्टा बरामद हुआ है। बाकी के दो कट्टै कहा गए उसकी जानकारी  पुलिस ने अभी नहीं दी है।

सर्पदंश से मासूम की मौत

तिलवारा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम घाना निवासी एक 7 वर्षीय मासूम बच्ची की सर्पदंश से मौत हो गयी। पुलिस के अनुसार सुबह 6 बजे ग्राम घाना निवासी राजू बर्मन ने थाने में सूचना दी कि उसकी बेटी 7 वर्षीय मुस्कान घर में खेल रही थी तभी उसके दांय हाथ में सर्प ने काट लिया था। वह बच्ची को तत्काल इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  
 

Created On :   25 Jun 2019 8:31 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story