भडकमकर, डॉ खांडगे सहित महाराष्ट्र के चार कलाकार हुए अकादमी पुरस्कार से सम्मानित

Four artists awarded from maharashtra by Sangeet Natya Academy
भडकमकर, डॉ खांडगे सहित महाराष्ट्र के चार कलाकार हुए अकादमी पुरस्कार से सम्मानित
भडकमकर, डॉ खांडगे सहित महाराष्ट्र के चार कलाकार हुए अकादमी पुरस्कार से सम्मानित

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बुधवार को महाराष्ट्र के सुप्रसिद्ध नाट्य लेखक अभिराम भडकमकर, नाट्य दिग्दर्शक सुनील शानबाग, लोककला विशेषज्ञ डॉ प्रकाश खांडगे और तबला वादक योगेश सम्सी को संगीत नाटय अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया। जबकि प्रदर्शनकारी कला में विशेष योगदान के लिए संध्या पुरेचा को संगीत नाट्य अकादमी की फेलोशिप प्रदान की गई।

राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में वर्ष 2017 के संगीत नाट्य अकादमी पुरस्कार से प्रदेश के चार कलाकारों सहित देशभर के 42 कलाकारों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर केन्द्रीय संस्कृति मंत्री डॉ महेश शर्मा मौजूद थे। संस्कृति मंत्रालय के अधिन संगीत नाट्य अकादमी की ओर से हर साल संगीत, नृत्य, नाट्य और लोककला क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए कलाकारों को पुरस्कृत किया जाता है। पुरस्कार के रुप में 1 लाख रुपये नकद और ताम्रपत्र प्रदान किया गया। वहीं भरतनाट्यम नृत्यांगना डॉ संध्या पुरेचा को फेलोशिप के रुप में 3 लाख और ताम्रपत्र दिया गया। मुंबई की रहने वाली डॉ पुरेचा सरफोजीराजे भोसले भरतनाट्यम प्रशिक्षण एवं संशोधन संस्था की सचिव है। 
 

Created On :   6 Feb 2019 3:35 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story