अलग-अलग सड़क हादसों में गई चार जानें, पड़ताल में जुटी पुलिस

Four Died in different road accidents, police start investigation
अलग-अलग सड़क हादसों में गई चार जानें, पड़ताल में जुटी पुलिस
अलग-अलग सड़क हादसों में गई चार जानें, पड़ताल में जुटी पुलिस

डिजिटल डेस्क, पुणे। कार की जोरदार टक्कर लगने से पैदल जा रहे दो लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना रविवार रात कोरेगांव भीमा इलाके में हुई। पुलिस के अनुसार दुर्घटना में संतोष माने (38) तथा राजेंद्र कालूराम जाधव (42) की मौत हो गई हैं। दोनों कोरेगांव भीमा में ही रहते थे। घटना को लेकर पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। रात के वक्त अज्ञात शख्स कार लेकर कोरेगांव भीमा इलाके से जा रहा था। नदी स्थित ब्रिज से गुजरने के बाद आगे मोड़ पर चालक ने दो पैदल जा रहे लोगों में माने ओर जाधव को जाेरदार टक्कर मार दी। इस दौरान चालक भी कार से नियंत्रण खो बैठा, जिस कारण कार 30 फीट नीचे जा गिरी। दुर्घटना में चालक सही सलामत बच गया, लेकिन गंभीर रूप से घायल हुए माने और जाधव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। चालक कार वहीं छोड़ भाग गया।

दुर्घटना की जानकारी किसी को भी नहीं मिली थी। रात ज्यादा होने के बावजूद दोनों घर नहीं लौटे, इसलिए दोनों के परिजन ने उन्हें ढूंढना शुरू किया। तब जाकर यह घटना सामने आई। परिजन ने तत्काल पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर देखा, तो कार वहीं पड़ी हुई थी। जो पिंपरी की होने की जानकारी मिली है। इस आधार पर चालक को पुलिस ढूंढ रही है।

कार डंपर से जा टकराई, दो की मौत

सोमवार तड़के करीब साढ़े पांच बजे पुणे-मुंबई महामार्ग पर पिंपलोली गांव की सीमा में तेज रफ्तार से जा रही अनियंत्रित कार डंपर से जा टकरा गई। जिसमें कार में बैठे हुए मुंबई निवासी जावेद इस्माइल शेख (40), इस्माइल शेख (65) की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। घटना को लेकर कामशेत पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। घायलों का निगड़ी स्थित लोकमान्य अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Created On :   3 Dec 2018 1:33 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story