दिवाली की रात ही दिखती है ऐसी छिपकली, ये हैं धन मिलने के 4 संकेत

four good sign of diwali pujan, white lizard owl and the cat
दिवाली की रात ही दिखती है ऐसी छिपकली, ये हैं धन मिलने के 4 संकेत
दिवाली की रात ही दिखती है ऐसी छिपकली, ये हैं धन मिलने के 4 संकेत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिवाली की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बता रहे हैं, जिसका दिवाली के पहले या दिवाली के ही दिन दिखना अति शुभ माना जाता है। इन्हें धन प्राप्त होने का सूचक माना गया है। कई बार लोग दिवाली के अवसर पर इन संकेतों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। 

रेंगती हुई 

वैसे तो छिपकली का दिखना आम बात है, लेकिन दिवाली के दिन यह रेंगती हुई दिखे तो इसे शुभ माना गया है। इसके अतिरिक्त यदि सफेद छिपकली नजर आ जाए तो समझिए आपको जल्दी ही धन मिलने वाला है। साथ ही पैसों की तंगी दूर होने वाली है। ये भी कहा जाता है कि सफेद छिपकली दिवाली की रात ही नजर आती है।

छछूंदर का दिखना 

दिवाली के पर्व पर छछूंदर का दिखना काफी शुभ माना गया है। इसे लक्ष्मी के प्रतीक के रूप में भी माना जाता है। आमतौर नजर आने वाली छछूंदर का दिवाली की रात दिखना नामुमकिन होता है, लेकिन अगर ऐसा हो जाए तो ये आर्थिक फायदे का सूचक है। इससे जल्दी ही घर पर लक्ष्मी का आगमन होता है।   

उल्लू आए नजर 

उल्लू को मां लक्ष्मीजी का वाहन माना जाता है ऐसे में मान्यता है कि उल्लू का रात में दिखना काफी शुभ है। जिसे उल्लू दिवाली की रात में दिख जाता हैए उसपर लक्ष्मी जी की कृपा होती है। वह उस पर प्रसन्न होती हैं और उसके घर पर भी निवास करती हैं। 

बिल्ली पी जाए दूध 

दिवाली की रात बिल्ली का घर में आना भी काफी शुभ संकेत माना गया है। कहा जाता है कि इस दिन यदि बिल्ली घर में आकर दूध पी जाती है तो इससे लक्ष्मी जी की कृपा बनती है। 

मान्यता है कि दिवाली की रात इनमें से किसी भी जीव को घर से भगाना या मारना नहीं चाहिए। ऐसा भी कहा जाता है कि इनका रूप लेकर स्वयं मां लक्ष्मी घर में प्रवेश करती हैं। 

Created On :   4 Oct 2017 5:32 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story