चार घंटे में हुआ अस्पताल से नवजात चोरी, छानबीन में जुटी पुलिस

four-hour-old child has theft from Thanes government hospital
चार घंटे में हुआ अस्पताल से नवजात चोरी, छानबीन में जुटी पुलिस
चार घंटे में हुआ अस्पताल से नवजात चोरी, छानबीन में जुटी पुलिस

डिजिटल डेस्क, मुंबई। ठाणे के सरकारी अस्पताल से चार घंटे के बच्चे की चोरी की घटना सामने आई है। महिला ने शनिवार रात ग्यारह बजे बच्चे को जन्म दिया था और रविवार सुबह तीन बजे वह चोरी हो गया। परिवार के हंगामे के बाद ठाणे पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वारदात विठ्ठल सायन्ना जिला सरकारी अस्पताल में हुई। भिवंडी के आदिवासी पाडा की रहने वाली मोहिनी मोहन भोवर (19) को शनिवार रात प्रसव पीड़ा के बाद अस्पताल लाया गया था। जहां उसने शनिवार की रात एक ब

पहचान न होने के बावजूद बेटे को किया हवाले

शनिवार रात 10 बजे के करीब उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया और एक घंटे बाद ही उन्होंने बेटे के जन्म दिया। इससे परिवार में खुशी का माहौल था। तीन बजे के करीब मोहिनी के पास एक महिला आई। उसने कहा कि बच्चे को उनकी मां ने अपने पास मंगाया है। मोहिनी ने पहचान न होने के बावजूद अपने बेटे को उसके हवाले कर दिया। लेकिन करीब एक घंटे बाद मिलने पहुंची मां से मोहिनी ने बच्चे के बारे में पूछताछ की तो उसने बताया कि बच्चा उसके पास नहीं है और ना ही उसने किसी महिला को बच्चा लाने को कहा था।

खूब खोजा लेकिन नवजात नहीं मिला

आसपास खोजने के बाद भी जब बच्चा या उसे अपने साथ ले जाने वाली महिला नहीं दिखे तो मोहिनी के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद अस्पताल की ओर से मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। नगर पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अस्पताल और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए बच्चा चुराने वाली महिला की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। 

Created On :   14 Jan 2018 1:05 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story