नकाबपोश लुटेरों ने पिस्टल की नोक पर लूटा पेट्रोल पंप

Four robbers looted Rs 20,00 from Chalukya petrol pump,Shahdol
नकाबपोश लुटेरों ने पिस्टल की नोक पर लूटा पेट्रोल पंप
नकाबपोश लुटेरों ने पिस्टल की नोक पर लूटा पेट्रोल पंप

डिजिटल डेस्क, शहडोल। देवलोंद थाना क्षेत्र के चालुक्य पेट्रोल पंप से पिस्तौल की नोंक पर चार नकाबपोशों ने 20 हजार रुपए लूट कर फ रार हो गए। लूट की यह घटना पेट्रोल पंप में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे हुई। पंप के मैनेजर वीरेंद्र सिंह की रिपोर्ट पर अज्ञात के विरुद्ध धारा 392 का अपराध दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

लूट कर हो गए फ रार-
पुलिस से हासिल जानकारी के मुताबिक रात करीब 2 बजे चार नकाबपोश टंकी पर पहुंचे। उस वक्त पंप आपरेटर जयराज सिंह व राजू सिंह नामक कर्मचारी ड्यूटी पर थे। कमरे में लगे ग्लास का दरवाजा तोड़कर बदमाश भीतर घुस गए और दोनों कर्मचारियों पर देशी पिस्टल तान दिया। दो लोग लोहे की राड से हमला शुरु कर दिया। इसके बाद उस वक्त तक बिक्री के बाद रखे 19270 रुपये तथा दो मोबाइल लूट कर भाग निकले।

अस्पताल में भर्ती हुए घायल-
 बदमाशों की मार से घायल हुए कर्मचारियों को इलाज के लिए परियोजना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात के बाद सभी दीवार फांद कर भागे। थाना प्रभारी एसआई विजय सिंह ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही पकड़ लिया जाएगा।

पुलिस दे रही दबिश-
घटना के बाद पुलिस सक्रीय हो गई है। पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

क्षेत्र में दहशत का माहौल-
पेट्रोल पंप में हुई लूट के बाद क्षेत्र में दहशत का महौल है। वहीं कर्मचारी भी घटना के बाद डरे सहमे हुए हैं। कर्मचारियों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं लोगों का कहना है कि पुलिस द्वारा यदि रात्रि गश्त की  जाए, तो इस प्रकार की वारदातों पर अंकुश लगाया जा सकता है।

Created On :   22 Jan 2019 3:39 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story