महाराष्ट्र के गोंदिया में महामार्ग चौड़ाईकरण के लिए 4 हजार पेड़ों की बलि

four thousand tree was cut in gondia district for road construction
महाराष्ट्र के गोंदिया में महामार्ग चौड़ाईकरण के लिए 4 हजार पेड़ों की बलि
महाराष्ट्र के गोंदिया में महामार्ग चौड़ाईकरण के लिए 4 हजार पेड़ों की बलि

डिजिटल डेस्क, गोंदिया। एक ओर पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने के लिए शासन करोड़ों रुपया खर्च कर पौधारोपण कर रही है। वहीं दूसरी ओर विकास के नाम पर हरियाली को नष्ट किया जा रहा है। गोंदिया जिले के गोंदिया-गोरेगांव, आमगांव-देवरी-सालेकसा महामार्ग का चौड़ाईकरण का काम शुरू किया गया है। इस चौड़ाईकरण में इस मार्ग के 4 हजार  278  पेड़ों की कटाई की जाएगी।

बता दें कि आमगांव-देवरी-सालेकसा राष्ट्रीय महामार्ग 353  का कार्य युद्धस्तर पर शुरू होकर 80  फीट का महामार्ग तैयार किया जा रहा है। वहीं गोंदिया-गोरेगांव राज्य मार्ग का चौड़ाईकरण का कार्य शुरू हो चुका है। दोनों महामार्गों का चौड़ाईकरण व नया निर्माण कार्य शुरू होने से विकास होने की बात हर स्तर पर की जा रही है। वहीं दूसरी ओर चौड़ाईकरण करने के लिए शासन द्वारा लगाए गए पेड़ों की बलि देने का कार्य भी प्रारंभ हो चुका है। जिससे यह अनुमान भी लगाया जा रहा है कि करोड़ों रुपए खर्च कर शासन ने हरियाली बनाई रखी थी।

जिसे पल भर में नष्ट कर पर्यावरण को खतरा पहुंचाया जा रहा है। वनविभाग की ओर से इस संदर्भ में जानकारी दी गई कि आमगांव-देवरी-सालेकसा महामार्ग 353  का कार्य शुरू हो चुका है। जिसमें हजारों पेड़ों की बलि दी जा रही है। इसी प्रकार गोंदिया-गोरेगांव राज्य मार्ग का चौड़ाईकरण का कार्य किया जा रहा है। इस मार्ग के लगभग 800  पेड़ों को चिन्हांकित कर काटने के लिए मंजूरी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

कटने वाले पेड़ों की कीमत 23  लाख 66  हजार
आमगांव-देवरी-सालेकसा राष्ट्रीय महामार्ग व गोंदिया-गोरेगांव राज्य मार्ग के चौड़ाईकरण के लिए 4  हजार 278  पेडों की कटाई की जाएगी। जिनकी कीमत वन विभाग ने 23  लाख 66  हजार  950  रुपए आंकी है। आमगांव मार्ग के 1539  पेड़ कटेंगे। जिसकी कीमत 6 लाख 2  हजार 795  रुपए है। उत्तर देवरी मार्ग के  820 पेड़ों की कीमत 6 लाख 49 हजार 837  रुपए, सालेकसा मार्ग के 1005 पेड़ों की कटाई की जाएगी। जिनकी कीमत 2 लाख 25 हजार 518 रुपए है। वहीं गोंदिया मार्ग के 114  पेड़ों की कीमत 2 लाख 78 हजार 965  व गोरेगांव मार्ग के 800  पेड़ों को काटा जाएगा। जिसका मूल्य 6 लाख 9 हजार 825 रुपए आंका गया है। इस प्रकार 4 हजार 278 पेड़ों की कटाई की जाएगी। जिनका मूल्य 23 लाख 66  हजार 950  रुपए आंका गया है।

Created On :   10 Dec 2018 10:52 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story