चाय पीने से चार महिलाओं की हालत बिगड़ी, तीन गंभीर

Four women got ill after drinking tea, 3 in serious condition
चाय पीने से चार महिलाओं की हालत बिगड़ी, तीन गंभीर
चाय पीने से चार महिलाओं की हालत बिगड़ी, तीन गंभीर

डिजिटल डेस्क, छिंदवाड़ा। उमरानाला के नाका मोहल्ला की चार महिलाओं की हालत बिगड़ गई। परिजनों द्वारा चारों महिलाओं को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया है। इनमें से तीन महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने बताया कि उमरानाला चौकी क्षेत्र के नाका मोहल्ला की देवकी डोंगरे ने मंगलवार शाम अपने घर में काली चाय बनाई थी। देवकी के अलावा चाय मोहल्ले की पार्वती साहू, पूर्णा डोंगरे और केकई खपरे ने भी पी। चाय पीने के बाद चारों महिलाओं को उल्टियां होने लगी। कुछ देर बाद चारों महिलाओं की हालत गंभीर हो गई। जिन्हें बेहोशी की हालत में परिजनों द्वारा जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। महिलाओं का इलाज कर रहे डॉ दीपेन्द्र सलामे ने बताया कि इलाज के बाद देवकी डोंगरे की हालत सामान्य है वहीं अन्य तीनों महिलाओं की हालत गंभीर बनी हुई है। जिनका इलाज जारी है।

पुलिस ने पकड़ी तीन लाख रुपए की 64 पेटी शराब
कुंडीपुरा पुलिस ने मंगलवार दरमियानी रात रामगढ़ी के समीप तीन लाख रुपए कीमत की 64 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की है। शराब के साथ सिवनी के एक युवक को पकड़ा गया है। आरोपी पर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

एसआई केके शुक्ला ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि तस्करों द्वारा सिवनी से जिले में अवैध शराब की तस्करी कर रहे हैं। इस सूचना पर रामगढ़ी स्थित मुरम खदान के पास दबिश दी गई। यहां डूंडासिवनी निवासी 34 वर्षीय तेजलाल पिता रामू जंघेला को पकड़ा गया। जिसके पास से 3 लाख 71 हजार 320 रुपए कीमत की 64 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की गई है। तेजलाल जंघेला से पूछताछ की जा रही है कि वह शराब कहां सप्लाई करने जा रहा था। इस अवैध कारोबार में संलिप्त अन्य लोगों को आरोपी बनाया जाएगा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत मामला दर्ज किया है।

 

Created On :   13 Feb 2019 8:16 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story