फ्रांस : अल्लाह-हू-अकबर चिल्लाकर हमलावर ने दो महिलाओं को चाकू से गोदा

France : knife attack in Marseilles railway station, 2 women died
फ्रांस : अल्लाह-हू-अकबर चिल्लाकर हमलावर ने दो महिलाओं को चाकू से गोदा
फ्रांस : अल्लाह-हू-अकबर चिल्लाकर हमलावर ने दो महिलाओं को चाकू से गोदा

डिजिटल डेस्क, पेरिस। फ्रांस के मार्सेल्स रेलवे स्टेशन पर चाकू से हमला हुआ है। हमले में दो महिलाओं की मौत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हमलावर चाकू से हमला करते समय अल्लाह-हू-अकबर चिल्ला रहा था। इस हमले के पीछे पुलिस को आंतकी संगठन का हाथ होने का शक है। फ्रांस की पुलिस ने ट्वीट कर कहा है कि स्टेशन पर हुए हमले के बाद हालात काबू में है और हमलावर को मार दिया गया है। स्टेशन पर मौजूद पुलिस ने उसे गोलियों से भून दिया है।

हमला भारतीय समयानुसार शाम 6 बजे हुआ। क्षेत्रीय पुलिस अधिकारी ओलिवर डे मेज़ियर्स ने बताया, "हमलावर ने अचानक चाकू निकाला और आसपास खड़े लोगों को गोदना शुरू कर दिया। इसमें दो लोगों की मौत हो गई है।" फ्रांस के गृहमंत्री गेराड कोलांब ने बताया कि वे घटनास्थल की ओर रवाना हो रहे हैं। फिलहाल मार्सेल्स रेलवे स्टेशन से ट्रेन सेवा को रोक दिया गया है।

Created On :   1 Oct 2017 3:33 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story