अवैध वसूली : खरीदी केन्द्र में किसानों से उड़द पर ले रहे प्रति बोरा 200 रुपए

fraud with farmers at purchasing center of crops in chhatarpur
अवैध वसूली : खरीदी केन्द्र में किसानों से उड़द पर ले रहे प्रति बोरा 200 रुपए
अवैध वसूली : खरीदी केन्द्र में किसानों से उड़द पर ले रहे प्रति बोरा 200 रुपए

डिजिटल डेस्क, लवकुशनगर/छतरपुर। शासन भले ही किसानों को ठगी से बचाने के प्रयास करते हुए समर्थन मूल्य पर उड़द मूंग मूगफली और रामतिल की फसलो की खरीदी हेतु खरीदी केंद्र बनाकर किसानों को राहत पहुचाने का प्रयास कर रही हो लेकिन पठा चितहरी केन्द्र में समिति प्रबंधक द्वारा  किसानों से खुलेआम ठगी की जा रही जिससे अन्नदाता परेशान है।

जानकारी के अनुसार रबी की फसल खरीदी हेतु इस बार लवकुशनगर क्षेत्र में कुल चार खरीदी केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें पठा चितहरी समिति को भी खरीदी केंद्र बनाया गया है। इस समिति के अंतर्गत करीब 825 किसान पंजीकृत है इन फसलों की समर्थन मूल्य पर खरीदी 20 अक्टूबर से होनी थी शेष तीन खरीदी केंद्र मुड़ेरी सिजई रगौली ने नियत तारीख से खरीदी शुरू कर दी गई, लेकिन इस समिति के प्रबंधक केके आर्य ने जानबूझकर खरीदी में लेटलतीफी की जिससे पहले तो किसान जमकर परेशान हुए।

अधिकारियों के हस्ताक्षेप के बाद समिति प्रबंधक द्वारा 15 दिन से अधिक समय गुजर जाने के बाद बीते 13 नवंबर से खरीदी शुरू की गई  इसके बाद भी किसानो से प्रति बोरा उड़द की खरीदी पर 200 रुपए लिए जा रहे है जिससे किसान परेशान है। आगामी विधानसभा चुनाव में अधिकारियों की डयूटी लग जाने से यह प्रबंधक मनमानी पर उतारू है। किसानों ने आरोप लगाया है कि लेटलतीफी खरीदी शुरू होने से पहले किसान परेशान रहे और कई बार खरीदी केंद्र आकर अपनी फसल लेकर घर लौट गए और जब समिति ने खरीदी शुरू की तो अधिक से अधिक किसानों को बुलाकर जो पहले पैसा देता है उन्हीं किसानों के उड़द की खरीदी हो रही है। ऐसी स्थिति में गरीब किसान परेशान है प्रबंधक की मनमानी  किसानों पर भारी पड़ रही है।

एक किसान पांच पंजीयन लेकर आ रहे है
जिन किसानों के उड़द की फसल भी नही बोई गई उनके नाम पर भी सम्बन्धित हल्का पटवारी ने फसल चढ़ा दी है और उन किसानों ने पंजीयन भी करा लिया, लेकिन जब समर्थन मूल्य पर उड़द बेचने की बारी आई तो एक किसान खरीदी केन्द्र पर चार से पांच पंजीयन लेकर उड़द की फसल बेच रहा है लेकिन इसमें समिति प्रबंधक द्वारा किसानों से राशि लेकर खरीदी की जा रही है।

न बैनर लगाया और पानी छाया की विवास्था नहीं
खरीदी केन्द्र पठा चितहरी में खरीदी केंद्र से संबंधित न तो बैनर लगाया गया और न ही किसानों को पानी की उपलब्धता है जिससे खरीदी केंद्र में आने वाले किसान प्यासे रहकर शाम तक बैठे रहते है।

इनका कहना है
चुनाव की व्यस्तता के चलते मेरे द्वारा खरीदी केंद्र का निरीक्षण नहीं किया गया। समिति प्रबंधक द्वारा  किसानों से रुपए लेने की जांच की जाएगी।
केशव तिवारी शाखा प्रबंधक जिला सहकारी बैंक लवकुशनगर

 

Created On :   20 Nov 2018 11:23 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story