आज ताज का दीदार करेंगे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों

French president emmanuel macron visit agra taj mahal
आज ताज का दीदार करेंगे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों
आज ताज का दीदार करेंगे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों

डिजिटल डेस्क,आगरा। चार दिनों के भारत दौरे पर आए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों रविवार को आगरा पहुंच रहे हैं। इस दौरान वो प्यार का प्रतीक ताजमहल का दीदार करेंगे। इस दौरान उनकी पत्नी क्लाड भी मौजूद रहेंगी। उनके दौरे को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 

 

गौरतलब है कि फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों चार दिनों के दौरे पर शुक्रवार को भारत पहुंचे हैं। रविवार को वो ताजमहल का दीदार करने पहुंचेंगे। मैक्रों रविवार शाम चार बजे दिल्ली से विशेष विमान से आगरा पहुंचेंगे। मैक्रों की अगवानी प्रदेश के डिप्टी सीएम डा. दिनेश शर्मा करेंगे। मैक्रों करीब एक घंटे ताजमहल में मौजूद रहेंगे। इस दौरान आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। उनकी सुरक्षा के मद्देनजर कड़े इंतजाम किए गए हैं।

12 मार्च को वाराणसी दौरा

वहीं मैक्रों 12 मार्च को पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी दौरे पर रहेंगे। इस दौरान बनारस से प्रधानमंत्री मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति मिर्जापुर के दादरा कला जाएंगे। जहां सोलर प्लांट का उद्घाटन किया जाएगा। इसके बाद वाराणसी के बड़ालालपुर स्थित ट्रेड फैसिलिटी सेंटर में जाएंगे, जहां पर पीएम मोदी क्राफ्ट की प्रदर्शनी और कला के बारे में मैक्रों का बताएंगे। इस दौरान मैक्रों गंगा दर्शन समेत कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

 

शनिवार को 14 समझौतों पर साइन

वहीं इससे पहले शनिवार को भारत और फ्रांस के बीच रेल, उच्च शिक्षा, रक्षा, पर्यावरण और अंतरिक्ष सहित 14 समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। इन समझौतों में हिन्द महासागर में अपने दबदबे को बढ़ाने के लिए भी भारत ने फ्रांस के साथ एक अहम समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। बताया जा रहा है कि भारत ने यह समझौता चीन को ध्यान में रखते हुए किया है। भारत ने फ्रांस के साथ सैन्य सहयोग के समझौते पर हस्ताक्षर किया है। इन समझौतों के तहत दोनों देश अपने नेवल बेस को एक-दूसरे के युद्धपोतों के लिए खोलेंगे। बता दें कि चीन कई सारे छोटे देशों को अपने साथ में मिलकर साउथ चाइना सी व हिन्द महासागर पर अपना प्रभाव बढ़ाने का प्रयास कर रहा है। चीन की बढ़ती ताकत को देखते हुए इस समझौते को काफी अहम समझौता माना जा रहा है।


इन क्षेत्रों में हुए समझौते 

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रोन और नरेंद्र मोदी के बीच 14 द्विपक्षीय समझौते हुए हैं। जिनमे ऑर्म्ड फोर्स में लॉजिस्टिक सपोर्ट , स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में सहयोग, माइग्रेशन और मोबिलिटी, पार्टनरशिप, एजुकेशन,गोपनीय जानकारी को तीसरे पक्ष को साझा नहीं करना, मैरीटाइम अवयेरनेस मिशन, इंडो-फ्रांस रेलवे फोरम का गठन , ड्रग्स की तस्करी और उसकी रोकथाम, अर्बन डेवलपमेंट, न्यूक्लियर पावर में सहयोग, पर्यावरण, हाइडोग्राफी और मैरीटाइम कार्टोग्राफी में सहयोग,रेलवे में तकनीकी सहयोग बढ़ाना और सोलर एनर्जी के क्षेत्र में समझौते किये गए हैं। 

 

Created On :   11 March 2018 3:04 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story