गर्मी की चपेट में यूरोप, फ्रांसीसी शहर में किया गया देश का उच्चतम तापमान दर्ज

French town records country’s highest-ever temperature of 45.8°C
गर्मी की चपेट में यूरोप, फ्रांसीसी शहर में किया गया देश का उच्चतम तापमान दर्ज
गर्मी की चपेट में यूरोप, फ्रांसीसी शहर में किया गया देश का उच्चतम तापमान दर्ज
हाईलाइट
  • गैलार्गस-ले-मॉन्ट्यूक्स में उच्चतम तापमान 45.8C रिकॉर्ड किया गया
  • फांस समेत कई देशों में झुलसा देने वाली गर्मी पड़ रही है
  • यूरोप इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है।

डिजिटल डेस्क, पेरिस। यूरोप इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। फांस समेत कई देशों में झुलसा देने वाली गर्मी पड़ रही है। फ्रांसीसी शहर में देश का अब तक का सबसे उच्चतम तापमान 45.8C (114.4F) रिकॉर्ड किया गया है। गर्मी का यह नया रिकॉर्ड दक्षिणी शहर गैलार्गस-ले-मॉन्ट्यूक्स में दर्ज किया गया है। इससे पहले पिछला रिकॉर्ड 2003 में हीटवेव के दौरान 44.1C था जिसने करीब 14 हजार लोगों की जान ले ली थी।

स्वास्थ्य मंत्री एग्नेस बुज़िन ने कहा "हर कोई जोखिम में है"। फ्रांस की वेदर सर्विस ने चार क्षेत्रों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। वे सभी दक्षिण में हैं, लेकिन देश के अधिकांश भागों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इससे पहले दिन में, दक्षिणी फ्रांस में विलेविइले शहर में 45.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। महाद्वीप के अन्य हिस्सों में भी अत्यधिक गर्मी पड़ रही है।

जर्मनी, पोलैंड और चेक गणराज्य सभी ने जून महीने के अपने उच्चतम तापमान दर्ज किए हैं। दरअसल, यूरोप 25 डिग्री से 45 डिग्री अक्षांश के बीच बसा हुआ है। इसे टेम्परेट जोन (कम तापमान वाला) कहा जाता है। 40 डिग्री से ज्यादा तापमान यहां के लोगों के लिए झुलसाने वाला है।

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि उत्तरी अफ्रीका से आ रही गर्म हवा इसके लिए जिम्मेदार है, जो मध्य यूरोप पर उच्च दबाव और अटलांटिक पर रुकने वाले तूफान के कारण है। दक्षिणी फ्रांस में, गार्ड, वैकुलेस, हेरॉल्ट और बाउचेस-डु-रोन के क्षेत्रों में शुक्रवार को 42C और 45C के बीच तापमान रहने की उम्मीद है।

फ्रांसीसी अधिकारियों ने हीटवेव के प्रभावों का मुकाबला करने के लिए पानी के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है, जबकि 4,000 स्कूल गर्मी के कारण बंद कर दिए गए हैं।

स्पेन में फायर फाइटर कैटालोनिया की 20 वर्षों में सबसे बुरी वाइल्ड फायर से जूझ रहे हैं। आठ प्रांत रेड अलर्ट पर हैं जबकि कई क्षेत्रों में तापमान 42C से ऊपर जाने की संभावना है। इटली के स्वास्थ्य मंत्रालय ने 16 शहरों में गर्मी के इमरजेंसी लेवलों की सूचना दी है।

अत्यधिक तापमान के कारण कई लोगों को अपनी जान भी गंवानी पड़ी, जिनमें दो लोग स्पेन के हैं जो हीटस्ट्रोक से मारे गए। कॉर्डोबा में एक 17 वर्षीय फार्म वर्कर की भी गर्मी के कारण मारे जाने की खबर है। जबकि उत्तरी शहर वलाडोलिड में एक 80 वर्षीय व्यक्ति की सड़क पर मौत हो गई। कई अन्य जगहों से भी लोगों की गर्मी के कारण मौत की खबर आ रही है।

Created On :   28 Jun 2019 6:01 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story