ऐसे 5 लोगों को नहीं होती अच्छे-बुरे की समझ, ना करें दोस्ती...

ऐसे 5 लोगों को नहीं होती अच्छे-बुरे की समझ, ना करें दोस्ती...


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अच्छा दोस्त अगर हो तो लाइफ की कोई भी मुश्किल बड़ी नही होती, लेकिन यदि यही दोस्त सही ना निकले तो आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। चाणक्य ने प्रसिद्ध ग्रंथ अर्थशास्त्र में मित्र मंडल का सिद्धांत दिया है, जिसके अनुसार आप जान सकते हैं कि आपके लिए कौन-सा मित्र सही है और कौन-सा नही। मित्र मंडल की व्याख्या इतिहास में भी अच्छी तरह की गई है, लेकिन यहां हम आपको विदुर के अनुसार के बताने ज रहे हैं कि आखिर कैसे लोगों से दोस्ती नही करना चाहिए। 

विदुर महाभारत का एक पात्र थे, जिन्हें यमराज का अवतार माना गया और इन्होंने जीवन प्रबंधन के ऐसे सूत्र बताए जिनके बारे में जानकर आप सोचने के लिए विवश हो सकते हैं। विदुर के अनुसार इन पांच लोगों से दोस्ती करने से किसी भी व्यक्ति को बचना चाहिए। 


अभिमानी- ऐसे इंसान से जो कि अभिमानी हो, उससे कभी भी मित्रता नही करना चाहिए। ऐसे लोग आपको कभी भी आगे बढ़ने नही दे सकते। इन्हें डर होता है कि कहीं आप उनसे आगे ना निकल जाएं।

 

मूर्ख- नादान की दोस्ती जी का जंजाल, कहा भी गया है। किसी भी मूर्ख इंसान से दोस्ती से बचना उर्पयुक्त होता है। क्योंकि ये आपको कहीं भी फंसा सकते हैं। अच्छे-बुरे, धर्म-अधर्म से अंजान ये लोग आपके लिए परेशानी बन सकते हैं

क्रोधी- ऐसे लोग अपने ही वश में नही होते, फिर आपके सहयोगी कैसे बन सकते हैं। इनसे मित्रता करने से आप जितना बचें उतना अच्छा। ये आपको गुस्से में कुछ भी बोल सकते हैं। अपमान करने में ये तनिक भी पीछे नही रहते। ऐसे लोगों के मित्र कम शत्रु अधिक होते हैं।

साहसी- अधिक साहस भी कई बार मुसीबत बन जाता है। ऐसे लोग जोश में आकर ऐसे काम कर जाते हैं, जिन पर बाद में स्वयं ही पछताते हैं। 

धर्महीन- ऐसे लोगों के साथ रहना मतलब उनके गुणों जो कि वास्तव में अवगुण में हैं को ग्रहण करना। जो धर्म पर विश्वास नही करते। अधर्म की बातें करते व उसी पर चलते हैं। उनसे दूर रहना उत्तम होता है। 

Created On :   3 Jan 2018 3:21 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story