24 दिन में 5 रुपए सस्ता हुआ पेट्रोल, जानिए आज क्या है कीमत?

Fuel prices slashed again in India, petrol Rs 77.73 in Delhi
24 दिन में 5 रुपए सस्ता हुआ पेट्रोल, जानिए आज क्या है कीमत?
24 दिन में 5 रुपए सस्ता हुआ पेट्रोल, जानिए आज क्या है कीमत?
हाईलाइट
  • ईंधन की कीमतों में गिरावट का क्रम जारी
  • दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 77 रुपए 73 पैसे का
  • पेट्रोल के दाम 16 पैसे तो डीजल के 12 पैसे घटे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईंधन की कीमतों में गिरावट का क्रम जारी है। रविवार को पेट्रोल की कीमत में 16 पैसे तो डीजल की कीमत में 12 पैसे प्रतिलीटर की कटौती की गई, जिसके बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 77 रुपए 73 पैसे तो डीजल की कीमत 72 रुपए 46 पैसे प्रतिलीटर हो गई है। मुंबई में पेट्रोल 73 रुपए 24 पैसे तो डीजल 75 रुपए 92 पैसे प्रतिलीटर मिल रहा है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की घटती कीमत को ही पेट्रोल और डीजल के दाम में कमी का कारण माना जा रहा है। पिछले 24 दिनों में तेल कंपनियां पेट्रोल के दाम में करीब 5 रुपए तो डीजल के दाम में लगभग 3 रुपए की कमी की गई है। 


पिछले एक महीने के दौरान अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तकरीबन 20 फीसदी से ज्यादा की कमी आई है। वर्तमान समय में कच्चे तेल के दाम 70 डॉलर प्रति बैरल से भी कम हो गए हैं। एमसीएक्स पर करीब एक महीने में तेल के दाम में करीब 1,300 रुपए प्रति बैरल की कमी आई है। पिछले 18 अक्टूबर से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी देखी जा रही है। उस समय एक लीटर पेट्रोल के दाम 82 रुपए 62 पैसे और डीजल के दाम 75 रुपए 58 पैसे थे। उसके बाद से लगातार तेल के दामों में गिरावट देखी जा रही है।

 

 

 

 

Created On :   11 Nov 2018 3:09 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story