मसीरा घाट में यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, चार यात्री घायल

Fully loaded passenger bus overturned in Masira ghat, 4 injured
मसीरा घाट में यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, चार यात्री घायल
मसीरा घाट में यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, चार यात्री घायल

डिजिटल डेस्क, उमरिया। मानपुर व जयसिंहनगर की सीमा पर बसे मसीरा घाट एरिया में मंगलवार सुबह बस हादसा हो गया। उमरिया से ब्यौहारी जा रही यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में वाहन सवार चार लोगों को चोटें आई हैं। मौके पर गांव में ग्रामीणों ने बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल भर्ती कराया गया। घटना में चार लोगों को चोट बताई जा रही है। इनका मानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज हुआ है। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। यात्रियों को देखे मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें बस से बाहर निकाला है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ज्यादातर लोगों को सिर, हाथ पैर में चोट आई थी। इनमे से चार घायलों को मानपुर अस्पताल भेजा गया।

सड़क किनारे पलटी बस
घटना के संबंध में मिली जानकारी अनुसार वाहन क्रमांक एमपी 18 पी 0034 उमरिया से सवारी लेकर ब्यौहारी जा रही थी। सुबह 10.30 बजे अचानक चालक से स्टीयरिंग फेल हो गई। जब तक चालक कुछ कर पाता बस सड़क किनारे सीधे पलट गई। तकरीबन दर्जनभर यात्री सवार होना बताया जा रहा है।

अस्पताल में कराया भर्ती
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ज्यादातर लोगों को सिर, हाथ पैर में चोट आई थी। इनमें से चार घायलों को मानपुर अस्पताल भेजा गया। डॉ. बीके प्रसाद ने बताया चार यात्री सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र आए थे। उन्हें मामूली चोट आई थी। इलाज के बाद वे लोग घर लौट गए। वहीं थाना प्रभारी केके त्रिपाठी का कहना है घटना मसीरा घाट क्षेत्र की है। उक्त स्थल जयसिंह नगर थाना क्षेत्र का है। घायलों की जानकारी नहीं आई।

यात्रियों में दहशत का महौल
घटना के बाद से यात्रियों में दहशत का महौल है। सड़क हादसा होते ही मौके पर चीख पुकार मच गई। बताया जाता है कि यदि ड्राइवर समझारी न दिखाता, तो बड़ा हादसा घटित हो सकता था। इस दौरान  ग्रामीणों ने बस में सवार यात्रियों को निकालने में काफी मदद की। ग्रामीणों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला है।

Created On :   16 April 2019 4:11 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story