ये हैं दुनिया के सबसे महंगे Smartphone, एक फोन की कीमत है 681 करोड़

gadget news these are the most expensive smartphone in the world
ये हैं दुनिया के सबसे महंगे Smartphone, एक फोन की कीमत है 681 करोड़
ये हैं दुनिया के सबसे महंगे Smartphone, एक फोन की कीमत है 681 करोड़

डिजिटल डेस्क, भोपाल। Smartphone आज न सिर्फ हमारे लिए जरूरी हो गया है, बल्कि हमारी फैमिली का एक मेंबर भी बन गया है। जिस तरह से फैमिली के किसी मेंबर के बाहर जाने पर हमें दुख होता है, उसी तरह से Smartphone के भी दूर जाने से हमें बैचेनी सी होने लगती है। आजकल Smartphone का जमाना ऐसा चल रहा है कि मार्केट में सस्ते से सस्ते और महंगे से महंगे Smartphone अवेलेबल है। आपके पास भी जो Smartphone होगा, वो भी काफी महंगा होगा। आपको लगता होगा कि Smartphone ज्यादा से ज्यादा लाखों का हो सकता है या फिर कोई बहुत ही ज्यादा स्पेशल है तो फिर करोड़ों में उसकी कीमत हो सकती है। लेकिन आज हम आपको जिन Smartphone के बारे में बताने जा रहे हैं, वो इतने महंगे हैं कि उन्हें आम आदमी तो क्या, अच्छे से अच्छा आदमी भी खरीदने में परहेज करेगा। दुनिया का सबसे महंगा Smartphone 110.5 मिलियन डॉलर का आता है यानी कि करीब 681 करोड़ रुपए का। 

1.Falcon Supernova Iphone-6 plus: इस फोन की कीमत 110.5 मिलियन डॉलर करीब 681 करोड़ रुपए है। एपल कंपनी के इस फोन की पूरी बॉडी 18 कैरेट गोल्ड की है। इसके साथ ही इसके पीछे एक पिंक कलर का हीरा लगा  हुआ है। बाकी फीचर्स के मामले में ये Iphone-6 की तरह ही है। 

2. Diamond Rose Iphone-4: ये फोन भी एपल का ही है। इसके चारों तरफ करीब 500 हीरे लगे हुए हैं और इसके पीछे भी एपल के लोगो पर 53 हीरे लगे हुए हैं। इस फोन के होम बटन पर 7.4 कैरेट का पिंक डायमंड लगा हुआ है। इसके बैक को रोज गोल्ड से बनाया गया है। इस फोन की कीमत 8 मिलियन डॉलर करीब 51 करोड़ रुपए है। 

3. Supreme Gold Striker Iphone 3G: एपल के महंगे फोन्स में इसका नाम भी शामिल है। ये 3G सपोर्टेड Smartphone है। इस फोन के होम बटन में 7.1 कैरेट का हीरा लगा है, जबकि इसके चारों और 53 हीरे लगे हुए हैं। इसकी बाकी की बॉडी को 22 कैरेट गोल्ड से बनाया गया है। इसकी कीमत 3.2 मिलियन डॉलर करीब 20 करोड़ है। 

4. Golt wish le million: ये Smartphone नहीं बल्कि एक फीचर फोन है जिसे पूरी तरह से हाथ से डिजाइन किया गया है। इस फोन को व्हाइट गोल्ड से बनाया है और इसपर 120 कैरेट के हीरे लगे हुए हैं। कंपनी ने इसके बस 100 यूनिट्स ही बनाए हैं। इसकी कीमत 1.3 मिलियन डॉलर करीब 8.3 करोड़ रुपए है। 

Created On :   8 Aug 2017 9:44 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story