इस शख्स की हैं 120 पत्नियां और 28 बच्चे, 17 साल की उम्र में की थी पहली शादी 

Gajab, Thailand man marries with 120 women, he has 28 children
इस शख्स की हैं 120 पत्नियां और 28 बच्चे, 17 साल की उम्र में की थी पहली शादी 
इस शख्स की हैं 120 पत्नियां और 28 बच्चे, 17 साल की उम्र में की थी पहली शादी 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। थाइलैंड के रहने वाला एक शख्स अब तक 120 शादियां कर चुका है। उसकी उम्र 58 साल है। अब तक वह जहां भी गया वहीं से एक शादी करके आ गया। मामला चौंकाने वाला है, लेकिन सच है। थाईलैंड के नकोन नायोक प्रांत के रहने वाले तंबन प्रैजर्ट ने कुल 120 शादियां की हैं। तंबन नायोक प्रांत के फ्रॉमनी जिले का प्रमुख है।

27 साल की वर्तमान बीवी 

यहां ये बात भी आश्चर्य में डालने वाली है कि थाइलैंड में भी बहुविवाह प्रतिबंधित है। इसके बाद तंबन ने अवैध तरीके से इतनी सारी शादियां की हैं। तंबन के अनुसार उन्होंने अब तक जितनी भी शादियां की हैं सभी रीति-रिवाज से और अपनी पहली पत्नी को बताकर। इसके अलावा नई पत्नी के माता-पिता से बाकायदा बातचीत करके की हैं। सैकड़ा पार कर चुकी पत्नियों के पति तंबन ने हाल ही फोन से शादी की है। फोन की उम्र 27 साल है।

कोई दिक्कत नहीं 

तंबन ने बताया मेरी बीवियों को इतनी सारी शादियों से कोई दिक्कत नहीं है। इन्होंने पहली शादी 17 साल की उम्र में की थी। पहली बीवी से उन्हें तीन बच्चे भी हैं। 
इस मामले में तंबन कहते हैं कि अपना कंस्ट्रक्शन बिजनेस शुरू करने के बाद वो बहुत सी लड़कियों से मिला करते थे। 

बीवियों को घर बनवाकर दिए 

इनमें लगभग सभी जवान और सुंदर होती थी। इसके बाद से जहां भी उनकी साइट होती थी वे वहीं शादी कर लेते थे। वर्तमान में तंबन के 120 बीवियों और 28 बच्चे हैं।  परिवार की जरूरतों का ये ध्यान रखते हैं। कुछ बीवियों को इन्होंने घर भी बनवाकर दिए हैं। 

Created On :   6 Oct 2017 6:52 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story