GOT: रिलीज के पहले​ ही लीक हो गया था पहला एपिसोड, कुछ यूजर्स के लिए हुआ लाइव

GOT: रिलीज के पहले​ ही लीक हो गया था पहला एपिसोड, कुछ यूजर्स के लिए हुआ लाइव
GOT: रिलीज के पहले​ ही लीक हो गया था पहला एपिसोड, कुछ यूजर्स के लिए हुआ लाइव
GOT: रिलीज के पहले​ ही लीक हो गया था पहला एपिसोड, कुछ यूजर्स के लिए हुआ लाइव

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। हॉलीवुड की फेमस सीरीज Game of thrones के आठवे सीजन का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस सीरीज का पहला एपिसोड प्रसारित हो चुका है। आपको बता दें कि पहला एपिसोड प्रसारित होने के चार घंटे पहले ही यह लीक हो गया था। जिसे बाद में हटा दिया गया था। 

गेम ऑफ थ्रोन्स का पहला एपिसोड ATT-owned service पर यह एपिसोड 5 pm ET( भारत समय के अनुसार रात के 2:30 बजे) के समय टेलिकास्ट हो गया था और प्रीमियर का समय 9pm ET यानि भारत में सुबह के 6:30 बजे था। इतना ही नहीं कुछ यूजर्स के लिए यह लाइव हो गया था। आखिरी सीजन का पहला एपिसोड लाइव होने से पहले उनके पास नोटिफिकेशन आ गया था। साथ ही उसके साथ लिखा हुआ था कि पहला एपिसोड व्यू के लिए तैयार है। 

ATT द्वारा बताया गया कि बाकी सभी लोगों की तरह ही हमारे सिस्टम के ​लोग भी इस सीरीज को लेकर काफी उत्साहित थे। जिसकी वजह से गलती से उन्होंने इस ​एपिसोड को जल्दी एक्सेस कर दिया। जब हमें इस गलती का पता चला तो इसे तुरंत हटा भी दिया गया। इस लीक का सबसे अच्छा हिस्सा यह रहा कि ATT ने भी अब एचबीओ खरीद लिया है।

बता दें "गेम ऑफ थ्रोंस" शे जॉर्ज आर.आर मार्टिन के उपन्यास पर आधारित है, जिसमें सभी आयन थ्रोन को पाना चाहते हैं। आखिरी सीजन का पहला एपिसोड अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 14 अप्रैल को रिलीज हुआ। भारत में 16 अप्रैल को स्टार वर्ल्ड पर शो का पहला एपिसोड प्रसारित हुआ था। इसका पहला एपिसोड 17 अप्रैल 2011 को एचबीओ में दिखाया गया था। अब यह इस श्रृंखला का आखरी सत्र है।

Created On :   17 April 2019 9:34 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story