वर्धा में CWC की बैठक के बाद बोले राहुल- BJP बापू को अपनाने का ढोंग कर रही है

वर्धा में CWC की बैठक के बाद बोले राहुल- BJP बापू को अपनाने का ढोंग कर रही है

डिजिटल डेस्क, नागपुर। महाराष्ट्र के वर्धा में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक खत्म हो गई है। बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा,BJP-RSS महात्मा गांधी को अपनाने का ढोंग कर रही है। हमनें “कार्यसमिति की बैठक में दो प्रस्ताव पास किए हैं। पहला गांधी चिंतन और दूसरा गांधी विचार। इन दोनों चीजों को आत्मसात करने का फैसला लिया गया है। कार्यसमिति ने यह माना कि आरएसएस ने बापू के विचारों के उलट काम किया है।”राहुल गांधी ने कहा कि नये स्वतंत्रता संग्राम की शुरूआत मोदी सरकार के खिलाफ होगी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार नफरत और भय फैलाने का काम करती है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार ने प्रतिशोध की राजनीति की है।

कार्य समिति की बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, गुलाम नबी आजाद, अशोक गहलोत, रणदीप सुरजेवाला, ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। पार्टी नेताओं ने बताया कि सेवाग्राम आश्रम में एक प्रार्थना सभा, ‘शांति’ मार्च और एक जनसभा आयोजित की जाएगी। वर्धा में कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक करने का प्रतीकात्मक महत्त्व है।

बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण
सोनिया गांधी, राहुल गांधी और पूर्व पीएम मनमोहन सिंह समेत सभी कांग्रेसी नेताओं ने बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रध्दांजलि अर्पित की। माना जा रहा है कि इस बैठक के साथ ही कांग्रेस 2019 के लोकसभा चुनाव का बिगुल यहीं से फूंकने वाली है। बैठक के बाद  इसके बाद राहुल शहर में तीन किमी. का पैदल मार्च और जनसभा को संबोधित करेंगे। 

वर्धा आश्रम में दोपहर के भोजन के बाद बहुत दिलचस्प नजारा देखने को मिला। अन्य लोगों की तरह ही राहुल गांधी ने भी अपने भोजन की थाली को खुद धोया।इसके बाद राहुल गांधी ने स्थानीय लोगों से भी मुलाकात की।


2 अक्टूबर को आयोजित राहुल गांधी के कार्यक्रम का शेड्यूल

  • 11:15 बजे : बापू कुटीर, सेवाग्राम आश्रम, जिला वर्धा में प्रार्थना सभा
  • 12:30 बजे : महादेव भवन, सेवाग्राम आश्रम में सीडब्ल्यूसी की बैठक
  • 02:45 बजे : महात्मा गांधी की मूर्ति को पुष्पांजलि, कलेक्टर कार्यालय 
  • 03:45 बजे : सर्कस ग्राउंड, रामनगर में संकल्प रैली

इसे लेकर पार्टी के मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला का कहना कि अंग्रेजों भारत छोड़ो का नारा गांधी जी ने दिया था। इसी तरह भ्रष्टाचारियों गद्दी छोड़ो और समाज को बांटने वालों गद्दी छोड़ो का नारा दिया जा रहा है। अंग्रेज़ तो चले गए, लेकिन भ्रष्टाचारियों और समाज को बांटने वालो गद्दी छोड़ो का नारा आज समय की मांग है।

बीजेपी निकाल रही पदयात्रा
उधर यवतमाल में भाजपा महात्मा गांधी जयंती पर पदयात्रा निकाल रही है। जिसमें मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस शिरकत करेंगे। सभी 6 विधानसभा क्षेत्रों में पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। शहर अध्यक्ष सुधाकर कोहले ने बताया की केंद्र सरकार के स्वाच्छ भारत अभियान के तहत पदयात्रा के जरिए पार्टी जनता के बीच पहुंचेगी। इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाया जाएगा। यात्रा सुबह 7 बजे पूर्वी समर्थनगर के गजानन हाल से शुरू होगी। इस दौरान आमदार अनिल सोले, महापौर नन्दा जिचकार, सन्दीप जोशी, राजू हड़प, रमेश भंडारी शिरकत करेंगे।

हर विधानसभा क्षेत्र में डेढ़ लाख मतदाताओं तक पहुंचेगी भाजपा
आगामी चुनावों के मद्देनजर सत्ताधारी भाजपा प्रदेश की 288 सीटों पर अगले चार महीनों में डेढ़ लाख मतदाताओं तक पहुंचेगी। पार्टी का लक्ष्य केंद्र और प्रदेश सरकार की प्रमुख उपलब्धियों को मतदाताओं तक पहुंचाना है। इसके लिए पार्टी की तरफ से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर 2 अक्टूबर से हर विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा शुरु की जाएगी। इस पदयात्रा का समापन महात्मा गांधी की पुण्यतिथि 30 जनवरी को होगा। इस अभियान को पार्टी ने महात्मा गांधी सेवा स्वच्छता संवाद पदयात्रा नाम दिया है। भाजपा के इस अभियान के प्रदेश प्रमुख व कोल्हापुर के विधायक सुरेश हालवणकर ने बताया कि मंगलवार से सभी विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी तरफ से एक घंटे का श्रमदान करके पदयात्रा की शुरुआत की जाएगी। इसमें भाजपा के स्थानीय विधायक, सांसद और मंत्री मौजूद रहेंगे। हालवणकर ने कहा कि हर विधानसभा क्षेत्र में लगभग 150 किमी पदयात्रा निकाली जाएगी।

10 किमी तक पैदल चलने का लक्ष्य
हर दिन करीब 10 किमी तक पैदल चलने का लक्ष्य है। हालवणकर ने कहा कि पदयात्रा के माध्यम से हम लोगों से संवाद करेंगे। उन्हें बताएंगे कि मोदी सरकार की ग्रामीणों के लिए चलाई जाने वाली योजनाओं से कैसे लोगों के जीवन में बदलाव आ रहा है। हालवणकर ने कहा कि पदयात्रा में भाजपा की तरफ से पार्टी का कोई झंडा नहीं लहराया जाएगा। सभी लोगों के हाथों में केवल तिरंगा झंडा होगा। हालवणकर ने कहा कि गांधीजी के कारण हमें स्वराज मिला है। लेकिन हमें गांधीजी के सपनों का स्वराज हासिल करना है। इसलिए हम चाहते हैं कि भाजपा की तरफ से लोगों गांधीजी के राह पर चलने की अपील करेंगे।

Created On :   1 Oct 2018 2:10 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story