गणेश मंडलों को आनलाइन मिलेगी परमिशन, NMC गणेशोत्सव - 2018 एप लांच

Ganesh mandals get online permissions, app launched for this
गणेश मंडलों को आनलाइन मिलेगी परमिशन, NMC गणेशोत्सव - 2018 एप लांच
गणेश मंडलों को आनलाइन मिलेगी परमिशन, NMC गणेशोत्सव - 2018 एप लांच

डिजिटल डेस्क, नागपुर। अब गणेश मंडलों को आनलाइन परमिशन मिलने वाली है। इसके लिए एनएमसी गणेशोत्सव -2018 एप लांच किया गया है। बता दें कि गणेशोत्सव में मंडलों को विभिन्न स्वीकृति के लिए परेशानियों को सामना करना पड़ता था इसमें जोनस्तरीय पर सहायक आयुक्त व यातायात उपायुक्त से स्वीकृति प्रमुख है। आमजन की समस्याओं को ध्यान में रखकर मनपा ने एनएमसी गणेशोत्सव 2018 एप का लोकार्पण किया है जिस पर विभिन्न स्वीकृति दी जाएंगी। स्वीकृति के लिए आवेदन करना अनिवार्य है इसके बाद स्वीकृति की प्रक्रिया आरंभ होगी।

एप पर पंजीयन के बाद जानकारी जोन सहायक आयुक्त व यातायात उपायुक्त के पास जाएगी। सहायक आयुक्त द्वारा दस्तावेजों की जांच करने के बाद आवेदन को स्वीकृत व अस्वीकृत करने का निर्णय लिया जाएगा। इससे संबंधित सारी जानकारी आवेदक के ई-मेल पर भेजी जाएगी। जिसके बाद जोनस्तर पर मनपा द्वारा आरंभ की गई एकल खिड़की पर जाकर गणेश मंडल की जानकारी का प्रिंट व अन्य दस्तावेज और फीस भरना होगा। यहीं से स्वीकृति पत्र दिया जाएगा।

जानिए, कैसे करें आवेदन
इसके लिए कुछ गाइड लाइन दी गई है।  www.nmcnagpur.gov.in मनपा की वेबसाइड को खोलें। नागपुर म्यून्सिपल काॅर्पोरेशन का पेज खोलें। इसमें गणेशोत्सव 2018 मंडल स्वीकृति की लिंक पर क्लिक करें। यहां से एप डाउनलोड करें। स्वीकृति के पहले पंजीयन करते समय आवश्यक जानकारी भरकर साइन अप कर पेज ई-मेल वेरीफिकेशन पेज खुलेगा। ई-मेल पर आए ओटीपी को डालकर कंफर्म कर यूजर एक्टिव स्क्रीन मिलेगी। इसके बाद गणपति मंडल परमिशन पर क्लिक कर जरुरी जानकारी दें। गूगल मैप पर मंडल के स्थान का चयन करने के लिए जूम करें। स्वीकृति का समय, मंडल का स्वरूप, गेट व विज्ञापन बैनर आदि जानकारी दें। सारे जरुरी दस्तावेज अपलोड करें। इसके बाद यातायात उपायुक्त व जोन सहायक आयुक्त ऑनलाईन सभी दस्तावेजों की जांच करेंगे। दस्तावेज सही होने पर स्वीकृति व अस्वीकृत होने पर त्रुटि बताई जाएगी। मंजूरी मिलने पर आवेदक को ई-मेल पर पीडीएफ फार्मेट मे पत्र भेजा जाएगा। यह फार्मेट जरुरी दस्तावेज व फीस जोन में स्वीकृति के लिए देना होगा।
 

Created On :   11 Aug 2018 10:59 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story