बाजार से घर लौट रही युवती का रास्ता रोककर सामूहिक दुष्कर्म 

Gang rape by stopping the way of a woman returning home from the market
बाजार से घर लौट रही युवती का रास्ता रोककर सामूहिक दुष्कर्म 
बाजार से घर लौट रही युवती का रास्ता रोककर सामूहिक दुष्कर्म 

डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा । तामिया थाना क्षेत्र में साप्ताहिक बाजार से वापस अपने गांव लौट रही एक 19 वर्षीय युवती का दोपहिया वाहन से पीछा कर उसके साथ दो लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और फरार हो गए। घटना की शिकायत के दो दिन बाद पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की है।
जंगल के रास्ते जा रही था युवती
 मिली जानकारी के अनुसार जोगी
मुआर निवासी युवती साप्ताहिक बाजार करने के लिए तामिया गई थी। शाम 6.30 बजे जब युवती पैदल घर वापस लौट रही थी तभी दोपहिया सवार दो युवकों ने उसका पीछा किया। युवती ने पीछा छुड़ाने के लिए जंगल का रास्ता चुना तो आरोपी भी वहीं आ गए और उन्होंने पीडि़ता को पकड़कर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। आरोपी पीडि़ता को उसी हालत मेें छोड़कर फरार हो गए। पीडि़ता ने घटना की जानकारी घर पहुंचकर अपने परिजनों को दी और थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने घटना की शिकायत के बाद दो आरोपी पंठू नामक युवक और उसके एक दोस्त के खिलाफ धारा 341, 376 डी, 506 आईपीसी के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपियों का पता नहीं चल पाया है हालांकि पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे।  

Created On :   30 Sep 2019 7:52 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story