- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- नाबालिग का अपहरण कर किया गैंगरेप,...
नाबालिग का अपहरण कर किया गैंगरेप, महिला समेत 4 फरार
डिजिटल डेस्क, मंडला। जिले के टिकरिया थाना क्षेत्र में एक 15 वर्षीय बालिका को अपहरण कर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया। मामले में तीन युवक और एक महिला आरोपी हैं। घटना के बाद बालिका को गांव के ही बाड़ी में बेहोश स्थिति में फेंककर सभी आरोपी फरार हो गए। पीडि़ता ने थाने में नामजद शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन घटना के 18 घंटे बाद भी पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज नहीं की गई।
जानकारी के मुताबिक बुधवार की शाम करीब 8 बजे बालिका शौच के लिए घर के बाहर गई थी। यहां तीन युवक आए और उन्होंने बालिका को नशीली दवा सुंघाकर बेहोश कर अपहरण कर लिया। इसके बाद उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया। जब बालिका को होश आया तो एक महिला उसे साड़ी पहना रही थी। इसके बाद उसे बाड़ी में फेंककर आरोपी फरार हो गए।
घर आकर बालिका ने परिजनों को आपबीती बताई। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। गांव में पुलिस को ग्रामीणों के रोष का सामना करना पड़ा। बालिका को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के 18 घंटे बाद भी पुलिस इस गंभीर मामले में एफआईआर दर्ज नहीं कर पाई है। मंडला एसपी राहुल कुमार ने कहा कि अपहरण का मामला सामने आया है। आरोपियों को राउंडअप कर लिया गया है। बालिका को होश आ गया है। उसके बयान के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा।
Created On :   3 Aug 2017 11:33 AM GMT