गैंगस्टर आंबेकर और उसके भांजे पर हफ्ता वसूली का एक और प्रकरण दर्ज

Gangster Ambekar and his nephew filed another case of recovery week
गैंगस्टर आंबेकर और उसके भांजे पर हफ्ता वसूली का एक और प्रकरण दर्ज
गैंगस्टर आंबेकर और उसके भांजे पर हफ्ता वसूली का एक और प्रकरण दर्ज

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  गैंगस्टर संतोष आंबेकर और उसके भांजे के खिलाफएक और वसूली का प्रकरण दर्ज हुआ। आरोपियों ने व्यापारी को जान से मारने की धमकी देकर लाखों रुपए वसूले हैं। संपत्ति पर भी जबरन कब्जा करने का प्रयास किया है। वर्तमान में दोनों आरोपी जेल में बंद हैं। प्रकरण के ताजे खुलासे से दोबारा प्रोडक्शन वारंट के आधार पर दोनों की गिरफ्तारी तय है। 

आरोपी गैंगस्टर संतोष शशिकांत आंबेकर और उसका भांजा शैलेश केदार, दारोड़कर चौक निवासी है। संतोष के घर के पास ही व्यापारी अविनाश जोहरापुरकर नामक व्यक्ति की संपत्ति है। आरना नामक अपार्टमेंट में दुकान के कमरे हैं। संतोष ने अपने भांजे के साथ िमलकर अविनाश को कई बार डराया धमकाया था। वह उन्हें दुकान किसी और व्यक्ति नहीं बेचने दे रहा था। दोनों ने व्यापारी को जान से मारने की धमकी देते हुए 25 लाख रुपए रुपए फिरौती के रूप में देने की शर्त रखी थी। जान का खौफ होने से अविनाश ने 25 लाख रुपए संतोष को दे दिए थे। रुपए मिलने के बाद संतोष अपनी बात से पलट गया और कमरे की भी मांग करने लगा था।

कमरा रिहायशी और व्यापारिक क्षेत्र में होने से करोडों में इसकी कीमत बताई जा रही है। व्यापारी की इमारत पर संतोष की नजर होने से अन्य व्यापारी वहां कमरा खरीदने से हिचकिचाने लगे थे। बताया तो यह भी जा रहा है कि, कमरा खरीदने आए कई व्यापारियों को भी संतोष और शैलेश धमका चुके थे। मंगलवार को दोनों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। जल्द दोनों को गिरफ्तार किया जा सकता है। वर्तमान में दोनों आरोपी जेल में बंद हैं। प्रोडक्शन वारंट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जांच जारी है।

कॉम्बिंग ऑपरेशन में पकड़ा गया तड़ीपार
जूना पुलिस थाना कामठी में सोमवार की रात को कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान एक तड़ीपार आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जानकारी के अनुसार नागपुर शहर पुलिस परिमंडल-5 के पुलिस उपायुक्त निलोत्पल, सहायक पुलिस आयुक्त राजरतन बंसोड़, थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक देवीदास कठाले के मार्गदर्शन में डीबी पथक के किशोर गांजरे, विजय सिन्हा, रोशन पाटील और पवन गजभिए रात को गश्त पर थे। शहर तथा ग्रामीण से 6 माह के लिए तड़ीपार आरोपी मो. सुभान वल्द मो. उस्मान (31), जूनी खलासी लाइन, बकराकमेला निवासी परिसर में घूमता नजर आया। बता दें कि, मो. सुभान को परिमंडल-5 के पुलिस उपायुक्त के आदेश पर 23 अक्टूबर 2019 से जूना पुलिस थाना कामठी, मौदा, कन्हान, खापरखेड़ा की सीमा से तड़ीपार किया गया था। बावजूद वह शहर में बिना इजाजत दाखिल हुआ था। पुलिस ने उसे पुन: गिरफ्तार कर धारा 142 महाराष्ट्र पुलिस कानून के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया।

Created On :   27 Nov 2019 8:24 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story