एम्बुलेंस से की जा रही थी गांजा की तस्करी, 40 बोरा माल बरामद

Ganja was being smuggled by ambulance 40 bags were recovered
एम्बुलेंस से की जा रही थी गांजा की तस्करी, 40 बोरा माल बरामद
एम्बुलेंस से की जा रही थी गांजा की तस्करी, 40 बोरा माल बरामद

डिजिटल डेस्क, रीवा। डायरेक्टरेट ऑफ रेवन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) की सटीक मुखबिरी की बदौलत रीवा में गांजा की एक बड़ी खेप पकड़ी गई है। गांजा की यह खेप एम्बुलेंस से ले जाई जा रही थी।  केन्द्रीय वस्तुएं एवं सेवा कर एवं केन्द्रीय उत्पाद शुल्क प्रभाग कार्यालय के स्थानीय स्टाफ ने पुलिस विभाग के सहयोग से बीती रात गांजा की यह खेप रायपुर कर्चलियान थाना क्षेत्र अंतर्गत जोगिनहाई टोल प्लाजा में पकड़ी है। एम्बलेंस में चालीस बोरा से ज्यादा गांजा मिलने की जानकारी  मिलते ही डायरेक्टरेट ऑफ रेवन्यू इंटेलिजेंस इंदौर की टीम रीवा के लिए रवाना हुई। सोमवार की दोपहर यह टीम रीवा पहुंचकर जांच में जुट गई है। गांजा से भरी एम्बुलेंस केन्द्रीय वस्तुएं एवं सेवा कर एवं केन्द्रीय उत्पाद शुल्क प्रभाग के दीनदयाल धाम स्थित कार्यालय के सामने खड़ी है। एम्बुलेंस में सवार चालक एवं एक अन्य व्यक्ति से डीआरआई की टीम द्वारा पूछताछ की जा रही है। एम्बुलेंस में छत्तीसगढ़ का नम्बर है।  टीम द्वारा अभी यह खुलासा नहीं किया गया है कि एम्बुलेंस से कितना गांजा मिला है। इसके साथ ही पकड़े गए आरोपियों के बारे में भी अभी कुछ नहीं बताया जा रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि एम्बुलेंस में एक क्विंटल से ज्यादा गांजा है। 

क्या है डीआरआई

रीवा जिले में संभवत: पहली बार डीआरआई द्वारा गांजा के मामले में यह कार्यवाही की जा रही है। बताते हैं कि यह विभाग वित्त मंत्रालय के अधीन काम करता है। मुख्य रूप से सोना, हीरा और ड्रग की तस्करी पर यह विभाग कार्य करता है। नकली नोटों पर भी यह विभाग कार्यवाही करता है। 

रीवा में गांजा की बड़ी खपत

गांजा की खेप रीवा जिले में आए दिन पकड़ी जा  रही है। यहां कई बार ट्रकों में गांजा पकड़ा गया है। बीते दिनों दो लग्जरी गाडिय़ों में भी गांजा की खेप पकड़ी गई थी। उड़ीसा से चलकर छत्तीसगढ़ होकर यह गांजा आता है।  माना जा रहा है कि रीवा में गांजा की व्यापक सप्लाई को देखते हुए डीआरआई ने यह अब नजर घुमाई है। 

इनका कहना है 

डीआरआई द्वारा सशस्त्र बल की मांग किए जाने पर उन्हें उपलब्ध कराया गया था। जोगिनहाई टोल प्लाजा में एम्बुलेंस में गांजा की खेप पकड़ी गई है। डीआरआई द्वारा इस मामले में कार्यवाही की जा रही है। आबिद खान, एसपी रीवा

Created On :   22 July 2019 1:28 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story