गणपति विसर्जन: 10 दिनों के आतिथ्य के बाद गजानन को दी गई विदाई

Ganpati Immersion: Farewell to Ganpati Gajanan after 10 days
गणपति विसर्जन: 10 दिनों के आतिथ्य के बाद गजानन को दी गई विदाई
गणपति विसर्जन: 10 दिनों के आतिथ्य के बाद गजानन को दी गई विदाई

डिजिटल डेस्क। सुखकर्ता और दुखहर्ता कहे जाने वाले प्रथम पूज्य गणपति बप्पा की 10 दिन की आवभगत के बाद विदाई दी गई। गणेश चतुर्थी से प्रारंभ हुए गणेश उत्सव का गुरुवार को समापन हुआ। गणेश भक्त गणपति बप्पा मोरया... और अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारों के साथ गजानन को विदाई दी गई।

प्रतिमाओं का विसर्जन
देशभर में स्थापित प्रतिमाओं का विसर्जन नदी- तालाबों में किया जाता है। ढोल-नगाड़ों की धुन पर श्रद्धालुओं की टोलियां दोपहर बाद से अपने बप्पा को विदाई देने के लिए निकल पड़ीं। ऐसे में सड़कों पर ढोल नगाड़ों के साथ रंग गुलाल उड़ाते हुए श्रद्धालू नजर आ रहे हैं। वहीं कई स्थानों पर भगवान गणेश का विधिवत पूजन अर्चन कर उन्हें वाहनों में विराजमान कर उन्हें विसर्जन स्थल ले जाया गया। यहां विसर्जन के साथ ही भक्तों ने अगले साल वापस आने की कामना की। 

लालबागचा राजा
मुंबई में लालबागचा राजा के विसर्जन की तैयारियां जोर शोर से की गई। विसर्जन से पहले गणपति की अंतिम आरती की गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालू मौजूद रहे। बता दें कि लालबागचा राजा के पंडाल को इस बार चंद्रयान 2 की थीम पर सजाया गया था।

 
गणपति विसर्जन को लेकर मुंबई में हर जगह प्रशासन की तरफ से खास इंतजाम किए गए हैं। चप्पे चप्पे पर सुरक्षा के बंदोबस्त किए गए हैं, इसके लिए ड्रोन की भी मदद ली जा रही है। शहर में 50 हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। वहीं प्रमुख यात्रा मार्गों की निगरानी ड्रोन से की जा रही है। मुंबई में गणपति विसर्जन के लिए 129 स्थानों पर बप्पा की प्रतिमाओं को विसर्जित करने की व्यवस्था की गई है।

 

Created On :   12 Sep 2019 8:18 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story