गौरव से गौरी बन गया ये सुपरमाॅडल, करवाया ब्रेस्ट...

GAURI ARORA or Supermodel Gaurav Arora, read a story about Arora
गौरव से गौरी बन गया ये सुपरमाॅडल, करवाया ब्रेस्ट...
गौरव से गौरी बन गया ये सुपरमाॅडल, करवाया ब्रेस्ट...

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टीवी के रियलिटी शो स्प‍िट्जविला 8 के गौरव अरोड़ा अब गौरी बन चुके हैं। जी हां, अजब-गजब कारनामों से भरपूर दुनिया में अब एक ये भी शामिल हो गया है। गौरी ने अपनी फोटो भी इंस्टाग्राम के आॅफिशियल अकाउंट पर शेयर की हैं। जिसमें वे गौरी के रूप में काफी खूबसूरत नजर आ रहे हैं।

 

खुद को ऐसे किया था प्रेजेंट 

दरअसल, पहली बार इंडियन टीवी शो पर अपने बायसेक्शुअल होने का प्रचार करने वाले गौरव अपने इस नए अवतार को भी खूब एंजॉय कर रहे हैं। वहीं इनके इस लाजवाब लुक को सोशल मीडिया पर काफी पसंद भी किया जा रहा है। 

 

इंस्टाग्राम का नाम बदला 

गौरव ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने अकाउंट का नाम बदलकर इसे न्यू नेम, काॅल मी गौरी कर दिया है। इस न्यू लुक के बाद अब उनके इंस्टाग्राम अकाउंट में कई पुरुष फॉलोअर्स उन्हें प्रपोज भी कर रहे हैं। उनका नया अवतार सामने आने के बाद अब उनके फॉलोअर्स की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। गौरव अब इस बड़े कारनामे के बाद एमटीवी के नए शो इंडियाज नेक्स्‍ट टॉप मॉडल सीजन-3 में बतौर प्रतियोगी हिस्सा ले रहे हैं।

 

मिस कर रहे पहले वाला लुक

जिन फैंस को गौरी की गौरव वाली शक्ल और मस्कुलर बाॅडी याद है वे उन्हें मिस भी कर रहे हैं। क्योंकि बतौर माॅडल उनकी बाॅडी काफी फिट और आकर्षक थी। मसल्स पर अक्सर गर्ल्स के कमेंट आया करते थे। हालांकि उन्हें मिस करने वाली इन फैंस में ज्यादा लड़कियां ही शामिल हैं। गाैरव ने ब्रेस्ट इंपलांट्स व सर्जरी के जरिए ये लुक पाया है आैर अब गाैरी के इस रूप में वे बेहद सेक्सी नजर अाने लगे हैं। ये 2006 के एक मेगा माॅडल काॅन्टेस्ट में सेकंड रनरअप भी रह चुके हैं। बताया जा रहा है कि इनकी खूबसूरती की वजह से अब लड़के इनका काॅन्टेक्ट नंबर लेने और पीछा करने की भी कोशिश करते हैं। जिसकी वजह से ये काफी परेशान भी हैं। 

Created On :   24 Oct 2017 6:56 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story