Geneva Motor Show 2019: Audi ने पेश की इलेक्ट्रिक SUV E-tron Sportback

Geneva Motor Show 2019:Audi Reveals Electric SUV E-tron Sportback
Geneva Motor Show 2019: Audi ने पेश की इलेक्ट्रिक SUV E-tron Sportback
Geneva Motor Show 2019: Audi ने पेश की इलेक्ट्रिक SUV E-tron Sportback

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जर्मनी की लग्जरी कार कंपनी Audi ने जिनेवा मोटर शो में अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV E-tron Sportback प्रोटोटाइप को पेश किया है। कूपे स्टाइल वाली E-tron Sportback को ई-ट्रॉन क्वाट्रो वाले प्लैटफॉर्म पर बनाया गया है। Audi का दावा है कि यह इलेक्ट्रिक SUV मात्र 4.5 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी टॉप स्पीड 210 किलोमीटर प्रति घंटा है।

बैटरी पावर
मोटर शो में पेश की गई इस SUV कार में 95kWh का बैटरी पैक दिया गया है। इसे एसी होम चार्जर या डीसी रैपिड चार्जर का उपयोग कर वायरलेस तरीके से चार्ज किया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी मात्र 30 मिनट में 80 पर्सेंट चार्ज की जा सकती है। वहीं एक बार फुल चार्ज करने पर यह इलेक्ट्रिक SUV 500 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय करेगी।

इंजन
मोटर शो में इस इलेक्ट्रिक SUV को ऑरेंज फिनिश में पेश किया गया है। इसका प्रॉडक्शन वर्जन भी लगभग इसी लुक में आएगा। बात करें पावर की तो Audi E-tron Sportback में ई-ट्रॉन क्वाट्रो वाला ही इंजन भी होगा। इस SUV में तीन मोटर दिए गए हैं। इनका कम्बाइंड आउटपुट 503hp का पावर और 800Nm टॉर्क जनरेट करता है।

एक्सटीरियर
Audi E-tron Sportback 4-सीटर SUV है। इसमें नए DRL और LED टेल-लैम्प्स दिए गए हैं। स्पोर्टी लुक वाली इस SUV में 23 इंच अलॉय वील्ज दिए गए हैं।  

Created On :   12 March 2019 5:39 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story