फतेहपुर सीकरी के बाद अब सोनभद्र में विदेशी पर्यटक की पिटाई

German tourist assaulted in Sonbhadra,accused engineer in custody
फतेहपुर सीकरी के बाद अब सोनभद्र में विदेशी पर्यटक की पिटाई
फतेहपुर सीकरी के बाद अब सोनभद्र में विदेशी पर्यटक की पिटाई

डिजिटल डेस्क, सोनभद्र। कुछ दिन पहले यूपी के फतेहपुर सीकरी में एक स्विज कपल के साथ मारपीट हुई थी, उस घटना के महज 15 दिन बाद ही यूपी के सोनभद्र जिले में एक बार फिर विदेशी पर्यटक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। शनिवार सुबह जिले के राब‌र्ट्सगंज रेलवे स्टेशन पर एक जर्मन युवक से मारपीट की गई। युवक को इतनी बुरी तरह पीटा गया है कि उसके हाथ-पैरों में गहरी चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि विदेशी शख्स के साथ नशे में धूत एक इंजीनियर ने मारपीट की है।

जर्मन युवक का नाम होल्गर इरिक मिस है, पेशे से वो एक रिसर्चर है। होल्गर होल्गर शोध के सिलसिले में ऐतिहासिक स्मारकों की नक्काशी और उसके महत्व की जानकारी लेने के लिए आए थे। वो रामगढ़ स्थित विजयगढ़ किला सहित अन्य ऐतिहासिक स्मारक देखकर स्टेशन पहुंचा थे, जहां उसके साथ ये घटना हुई।

होल्गर के मुताबिक जब वो राब‌र्ट्सगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे, तभी वहां मौजूद रेलवे के सेक्शन इंजीनियर इलेक्ट्रिक अमन कुमार प्रसाद यादव नशे की हालत में पहुंचा और बार-बार परेशान कर रहा था।  मना करने के बावजूद उसी हरकतें कम नहीं हुई। बाद में उनके साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट की गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले आई। जहां से पर्यटक को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

इस मामले में आरोपी सेक्शन इंजीनियर को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ कर रही है।

फतेहपुर सीकरी स्टेशन पर भी हुई थी विदेशी जोड़े से मारपीट

                                     स्विस जोड़े के साथ मारपीट करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, सवालों में UP पुलिस

ये पहली बार नहीं जब है किसी विदेशी सैलानी से मारपीट हुई हो। गौरतलब है कुछ दिन पहले भी यूपी के फतेहगढ़ सीकरी रेलवे स्टेशन पर भी एक विदेश जोड़े के साथ मारपीट मामला सामने आया था। 22 अक्टूबर को स्विटजरलैंड के प्रेमी जोड़े के साथ मारपीट की गई थी। घटना की जानकारी केंद्रीय विदेश मंत्री सुष्मा स्वराज को मिलते ही उन्होंने ट्विटर पर पुलिस अधिकारियों को फटकार लगाई और राज्य सरकार से इसका जवाब मांगा था। विदेश मंत्री की पटकार के बाद पुलिस हरकत में आई और मामले में 5 गिरफ्तारियां की गई थीं। 

युवक का नाम क्यून्टीन जेर्मी क्लॉर्क और उनकी गर्लफ्रेंड का नाम मेरी द्रोज था। जोड़े के मुताबिक, 22 अक्टूबर को फतेहपुर सीकरी रेलवे स्टेशन के पास घूम रहे थे, तभी कुछ लोगों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। द्रोज ने बताया कि शुरू में उन्होंने कॉमेंट किया जिसे हम समझ नहीं सके और बाद में उन्होंने जबरन हमें रोक दिया ताकि मेरे साथ सेल्फी ले सकें। जल्द ही हमलावरों की हरकतें बढ़ने लगीं और आक्रमक हो गई। युवाओं ने क्लॉर्क का सिर फोड़ दिया। क्लॉर्क का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया था कि उन्हें अब एक कान से कम सुनाई देगा। इस हमले में उनकी गर्लफ्रेंड को भी चोटें आई थीं। क्लॉर्क ने बताया कि हमले के बाद हम खून से लथपथ होकर सड़क पर पड़े हुए थे और आसपास गुजरने वाले लोग इलाज कराने की बजाय मोबाइल से वीडियो बना रहे थे। 

Created On :   5 Nov 2017 3:55 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story