पीरियड्स का बहाना बनाकर बाबा से बचती थीं साध्वियां

Girls making excuse of Period To avoid sex with baba ram rahim
पीरियड्स का बहाना बनाकर बाबा से बचती थीं साध्वियां
पीरियड्स का बहाना बनाकर बाबा से बचती थीं साध्वियां
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अपने आश्रम में साध्वियों के साथ यौन शोषण के मामले में जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को लेकर एक साध्वी ने बड़ा खुलासा किया है। पंजाब की रहने वाली इस पूर्व साध्वी ने एक टीवी चैनल को राम रहीम के डेरे में साध्वी के साथ होने वाली घटनाओं की जानकारी दी। उसने बताया कि बाबा राम रहीम जब साध्वियों को गलत काम के इरादे से अपनी गुफा में बुलाता था, तो कई साध्वियां पीरियड्स का बहाना बनाकर उनसे बचती थींं। 

डेरे में रह चुकी इस साध्वी ने बताया कि राम रहीम रात को साध्वियों को अपनी गुफा में बुलाता था। एक रात उसे भी राम रहीम की गुफा में भेजा गया, लेकिन वो राम रहीम का शिकार होते-होते बाल-बाल बच निकली। इस साध्वी ने अपनी नाम और पहचान गुप्त रखने पर ये बाते बताई। साध्वी ने बताया कि लड़कियों को रात को 11 बजे गुफा में बुलाया जाता था जो लड़की राम रहीम को अच्छी लगती थी उसको बुला लिया जाता था। लड़की अंदर चली तो जाती थी लेकिन बाहर आने पर मजबूरी की वजह से कोई भी लड़की कुछ नहीं बोलती थी।

साध्वी ने बताया कि एक रात उसे भी गुफा में बुलाया गया था और कहा गया था कि पिताजी तुम्हें माफी देंगे। जब अंदर जाकर उसे पूरा माजरा समझ आया तो उसने बाबा को कहा कि मुझे पीरियड्स हो रहे हैं और मैं अभी इस स्थिति में नहीं हूं कि मैं आपके सामने आ सकूं। यह कहकर वह बाहर निकल आई। साध्वी ने बताया कि राम रहीम के चंगुल से बचने के लिए अक्सर साध्वियां पीरियड्स आने का बहाना बना कर वहां से बच निकलती थी, जो साध्वियां बाबा के सामने समर्पण नहीं करतीं थीं, उन्हें उनके परिजनों को मारने की धमकी दी जाती थी। 

Created On :   12 Sep 2017 1:25 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story